Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आलिया भट्ट ने खास अंदाज में रणबीर को विश की शादी की सालगिरह, शेयर कीं छुट्टियों की तस्वीरें

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 14 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 16:17 IST

बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर खुद रणबीर और आलिया के परिवार के सदस्यों ने कपल को बधाई दी है। साथ ही आलिया ने भी रणबीर के लिए प्यार सा पोस्ट किया। आलिया ने इंस्टाग्राम पर रणबीर के साथ वैकेशन की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की।

इसमें कपल बर्फीली वादियों में स्कीइंग करते, खेलते और मजे करते दिख रहे हैं। आलिया ने रणबीर के लिए लिखा, "कभी उड़ते, गिरते, चलते और बहुत सारी बातें करते हुए हमने मिलकर एक बहुत खूबसूरत दुनिया बना ली है। तू साथ है तो हर दिन और हर रात अच्छी लगती है।" वहीं, आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई दी।

उन्होंने कपल की एक पुरानी पोस्ट कर लिखा, "तुम दोनों को खूब प्यार। हमेशा आशीर्वाद और प्यार बना रहे।" रणबीर कपूर की मां और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी दोनों को बधाई देते हुए लिखा, "मेरे दिल की धड़कनों को बहुत-बहुत मुबारक हो।" रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी स्टोरी पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर दोनों की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "हमारे स्वीटहार्ट्स।"

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी मुंबई के बांद्रा में उनके घर ‘वास्तु’ में बहुत ही निजी तरीके से हुई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। आलिया पहले से ही रणबीर को पसंद करती थीं और कई बार इंटरव्यू में बता चुकी थीं कि उन्हें उन पर क्रश है। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई, जहां से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई।

धीरे-धीरे उनका प्यार गहरा होता गया और उन्होंने शादी कर ली। साल 2022 में शादी के कुछ महीनों बाद 6 नवंबर को उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। 'ब्रह्मास्त्र' (2022) में साथ काम करने के बाद, वे अब 'लव एंड वॉर' (2026) फिल्म में काम कर रहे हैं।

 

Tags: Alia Bhatt , Ranbir Kapoor , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD