Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : डेब्यू मैच में प्रफुल्ल हिंगे का तूफान, एसआरएच ने रोका आरआर का 'विजयरथ'

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Praful Hinge, Sakib Hussain, Sunrisers Hyderabad, Rajasthan Royals, Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 12:24 IST

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 21वें मैच को अपने नाम किया। इस टीम ने सोमवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 57 रन से हराया। इसी के साथ लगातार चार मुकाबलों से चला आ रहा आरआर की जीत का सिलसिला भी टूट गया।

5 में से एक मुकाबला गंवाने के बावजूद आरआर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि 5 में से 2 मैच जीतकर एसआरएच चौथे पायदान पर पहुंच गई है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए। मैच की पहली ही गेंद पर इस टीम ने अभिषेक शर्मा (0) का विकेट खो दिया था।

इसके बाद ईशान किशन ने ट्रेविस हेड के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को परेशानी से निकाला। ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में 3 चौकों के साथ 18 रन पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ईशान ने हेनरिक क्लासेन के साथ 39 गेंदों में 88 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। कप्तान ईशान 44 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों के साथ 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि क्लासेन ने 40 रन की पारी खेली।

नितीश रेड्डी ने 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे और रियान पराग ने 1-1 विकेट हासिल किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। डेब्यूटेंट प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट निकालकर आरआर को संकट में डाल दिया।

दूसरे ओवर में टीम ने यशस्वी जायसवाल (1) का विकेट भी खो दिया। अगले ओवर में कप्तान रियान पराग (0) भी चलते बने। आलम ये था कि टीम 3 ओवरों की समाप्ति तक महज 9 रन बनाकर 5 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने डोनोवन फरेरा के साथ छठे विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की राह पर ला दिया था, लेकिन 127 के स्कोर पर इस साझेदारी के टूटते ही टीम फिर से परेशानी में आ गई।

फरेरा 44 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जडेजा ने 32 गेंदों में 5 चौकों के साथ 45 रन बनाए। तुषार देशपांडे ने टीम के खाते में 25 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से प्रफुल्ल ने 34 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि साकिब हुसैन ने 24 रन देकर 4 सफलता प्राप्त की। इनके अलावा, ईशान मलिंगा ने 2 विकेट हासिल किए।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Praful Hinge , Sakib Hussain , Sunrisers Hyderabad , Rajasthan Royals , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD