Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

"नारी वंदन अधिनियम 2023" लागू करना महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक और बेहतरीन कदम - रेणु भाटिया

बेटियां निभाएंगी संसद और विधानसभा में ज्यादा भूमिका

Haryana State Commission for Women, Renu Bhatia, Nari Shakti Vandan Adhiniyam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Apr 2026

Last updated on: Apr 14, 2026, 10:46 IST

हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा "नारी वंदन अधिनियम 2023" लागू करना महिलाओं की सशक्तिकरण की दिशा में एक और बेहतरीन एवं कारगर कदम है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष सुश्री रेणु भाटिया बुधवार को हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि नारी वंदन अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जो विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करेगा। इससे महिलाएं नीति निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि अधिनियम के लागू होने का बाद महिलाएं विधानसभा व संसद में पुरजोर ढंग से अपनी बात रख सकेंगी। यह लोकतंत्र के लिए बहुत ही समावेशी और संतुलित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस दूरदर्शी और दुरगामी निर्णय की चारों ओर सराहना हो रही है। इससे महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी युग की शुरुआत होगी। इस कानून के आने से आने वाले समय में देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं का नेतृत्व और अधिक सशक्त बनकर उभरेगा।

सुश्री भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नारी को सशक्त बनाने का संकल्प लेते हुए "बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान" की शुरुआत कर महिला सशक्तिकरण की मजबूती से नीवं रखी थी। अब इस अधिनियम के माध्यम से इसे धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कानून नए भारत की नारी के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है। आज बेटियों के जन्म पर लोग खुशियां मनाते हैं और नारी को मां की संज्ञा देते है। इससे सामाजिक जीवन में भी बदलाव आया है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को शत-शत वन्दन है।

आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि नारी का सम्मान देश का स्वाभिमान है। इस अधिनियम से प्रधानमंत्री ने महिलाओं को पहले से ऊंचा स्थान दिया है। महिलाओं का सशक्तिकरण कर एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढने का कार्य किया है। यह महिलाओं की शिक्षा और विकास को ओर अधिक मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दशक से महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बडे़ बदलाव किए हैं। 

हरियाणा में पहले से ही राशन डिपो अलाट करने में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और उज्ज्वला योजना के तहत गैस के सस्ते सिलेण्डर दिए जा रहे हैं। सरकार की इन महत्वपूर्ण योजनाओं से महिलाओं के जीवन में काफी सुधार आया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम का सबसे बड़ा प्रभाव यह होगा कि इससे  महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और स्वच्छता जैसे मुद्दों को अधिक प्राथमिकता मिलेगी। यह अधिनियम भारत के भविष्य की दिशा तय करेगा। 

 

Tags: Haryana State Commission for Women , Renu Bhatia , Nari Shakti Vandan Adhiniyam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD