Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कर्नाटक कैबिनेट में फेरबदल पर कांग्रेस हाईकमान लेगा अंतिम फैसला : सीएम सिद्धारमैया

Siddaramaiah, Congress, Indian National Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चिकमगलूर (कर्नाटक) , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 13:37 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य के विधायकों का नई दिल्ली जाकर मंत्री पद की इच्छा रखना गलत नहीं है। उन्होने यह भी कहा कि कैबिनेट में फेरबदल का फैसला पूरी तरह से कांग्रेस आलाकमान पर निर्भर है। रविवार को एनआर पुरा ट्रैवलर्स बंगले में मीडिया से बातचीक के दौरान मुख्यमंत्री ने ये बातें कही। मंत्री पद के इच्छुक नेताओं के नई दिल्ली जाने से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि ऐसी यात्राओं में कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में फेरबदल अभी बाकी है। पांच राज्यों में चुनाव और बजट सत्र इस देरी की वजह हो सकते हैं। कांग्रेस के भीतर इस्तीफों की लहर शुरू होने से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके राजनीतिक सचिव नसीर अहमद ने अब तक इस्तीफा नहीं दिया है, हालांकि वे ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस ने हार नहीं मानी है और कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा उपचुनावों में वह निश्चित रूप से जीत हासिल करेगी।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "चुनावों में जीत और हार किसी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने का आधार नहीं हो सकती। सलीम अहमद पार्टी के एक नेता हैं। उनका बयान केवल दावणगेरे दक्षिण उपचुनाव में कुछ लोगों द्वारा की गई पार्टी-विरोधी गतिविधियों को लेकर अपनी असंतुष्टि जाहिर करने के लिए था। उन्होंने यह नहीं कहा है कि कांग्रेस हार जाएगी।

ऐसी गतिविधियों के बावजूद, पार्टी ही जीतेगी।" उन्होंने आगे कहा कि नरसिम्हाराजपुरा में एक पुल का निर्माण लंबे समय से लंबित मांग थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस परियोजना की आधारशिला रखी गई है और मेरे कार्यकाल में ही इसे पूरा किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकाल के दौरान पुल निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया था। 

इस आरोप के जवाब में कि राज्य सरकार मालनाड क्षेत्र में रिसॉर्ट्स के लिए तो आसानी से अनुमति दे रही है, लेकिन जंगल में रहने वालों को जमीन के अधिकार नहीं दे रही है, सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि जंगल के अधिकारों और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी।

केरल की इस आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कि कर्नाटक पर्यटकों के लिए सुरक्षित नहीं है, मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में केरल की एक लड़की की मौत की जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि यह कहना कि कर्नाटक पर्यटकों के लिए असुरक्षित है, सच्चाई से कोसों दूर है।

 

Tags: Siddaramaiah , Congress , Indian National Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD