Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

आईपीएल 2026 : विराट कोहली का एक और बड़ा कारनामा, क्रिस गेल का तोड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Mumbai Indians, Mumbai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 13:31 IST

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत रविवार को मुंबई इंडियंस के साथ हो रही है। वानखेड़े के मैदान पर विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम को फिल साल्ट और विराट कोहली ने बेहतरीन शुरुआत दी।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में ही 120 रन जोड़े। साल्ट के साथ की गई शतकीय साझेदारी के साथ ही कोहली ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। विराट टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी निभाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साल्ट के साथ मिलकर विराट ने इस मुकाबले में 47वीं बार टी20 क्रिकेट में शतकीय साझेदारी जमाई।

वहीं, गेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 46 बार शतकीय साझेदारी निभाई है। कोहली-गेल के बाद इस लिस्ट में बाबर आजम भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने भी 46 बार 100 रनों से अधिक की साझेदारी की है। साल्ट और कोहली द्वारा की गई 120 रनों की साझेदारी आईपीएल में आरसीबी की तरफ से पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी की ओर से सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का रिकॉर्ड फाफ डू प्लेसिस और कोहली के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2023 में 148 रनों की साझेदारी निभाई थी। साल्ट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में साल्ट ने 216 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 6 छक्के लगाए।

इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। पिछले मैच में 4 ओवर में 44 रन देने के बाद जोश हेजलवुड को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम में जगह नहीं दी गई है। हेजलवुड के स्थान पर जैकब डफी को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, एमआई इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। मिचेल सैंटनर अल्लाह गजनफर के स्थान पर टीम में लौट आए हैं, जबकि दीपक चाहर की जगह पर मुंबई इंडियंस ने एक अतिरिक्त स्पिरनर के तौर पर मंयक मारकंडे को खिलाया है।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Mumbai Indians , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD