Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एचपीवी वैक्सीन - हरविन्द्र कल्याण

स्वास्थ्य व विकास के लिए जागरूकता जरूरी

Harvinder Kalyan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

करनाल , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 12:07 IST

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा है कि स्वास्थ्य के साथ-साथ विकास और व्यवस्था के प्रति भी लोगों को जागरूक होना जरूरी है। हाल ही में सरकार की ओर से लॉन्च की गई एचपीवी वैक्सीन बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी। बेटियों को इसे समय पर लगवाना चाहिए।

श्री कल्याण आज करनाल में आईएमए की स्थानीय इकाई की ओर से आयोजित वाकथॉन के शुभारंभ मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से वॉकथॉन का आयोजन करनाल क्लब से सिविल अस्पताल तक किया गया। इसमें आईएमए के सदस्यों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने वैक्सीन लॉन्च की थी। वॉकथॉन के आयोजन के पीछे सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने से उनके बेहतर परिणाम सामने आते हैं। 

समाज में विकास व व्यवस्थाओं की मजबूती के साथ-साथ जागरूकता भी जरूरी है। जीवन में जब नागरिक जागरूक होकर आगे बढेंग़े तो निश्चित रूप से उनकी सामाजिक कार्यों में भागेदारी बढ़ेगी। इससे समाज व राष्ट्र को फायदा होगा।

 

 

Tags: Harvinder Kalyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD