Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

देश व प्रदेश की मौजूदा सरकार ने डॉ. बीआर अंबेडकर के नाम से किया पंचतीर्थ का निर्माण - हरविंद्र कल्याण

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने किया डा. भीम राव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Apr 2026

Last updated on: Apr 13, 2026, 11:58 IST

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार गरीब का भला करने के लिए अंत्योदय की नीति से काम कर रही है। पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को आगे लेकर जाया जा रहा है। वर्तमान में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंच रहा है। 

मेरिट के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की मौजूदा सरकार ने डा. बीआर अंबेडकर के नाम से पंचतीर्थ का निर्माण किया है। इन स्थानों पर जाकर देश के नागरिकों गर्व की अनुभूति हो रही है।

विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने बच्चों को परिश्रम व मेहनत के लिए जागरूक करें। विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण रविवार को वाल्मीकि धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे। 

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने वाल्मीकि धर्मशाला में तैयार की गई डा. भीम राव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा का निर्माण विधानसभा सचिव राजीव प्रसाद ने अपने पिता स्व. राजेंद्र प्रसाद की याद में करवाया है। स्व. राजेंद्र प्रसाद प्रदेश में वाल्मीकि समाज के पहले जज 1980 बने थे।

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश को ऊंचाई पर लेकर जाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। ऐसा तभी संभव होगा, जब प्रत्येक नागरिक सक्षम होंगे।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने नागरिकों से पंचकूला पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि 14 अप्रैल को पंचकूला में डा. बीआर अंबेडकर की जयंती को भव्य और विशाल कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेशभर से समाज से नागरिक हिस्सा लेंगे।

 

 

Tags: Harvinder Kalyan , Krishan Kumar Bedi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD