Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : जेमी ओवरटन बने गेंद से सीएसके की जीत के नायक, 18 रन देकर चटकाए 4 विकेट

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Jamie Overton, Chennai Super Kings, Delhi Capitals, Chennai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 12, 2026, 15:46 IST

आईपीएल 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 23 रनों से हराया। सीएसके की इस जीत के नायक गेंद से जेमी ओवरटन रहे। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए एक मुकाबले में 4 विकेट लेने वाले महज तीसरे गेंदबाज बने हैं।

ओवरटन से पहले यह कारनामा सिर्फ इमरान ताहिर और शादाब जकाती ही कर सके हैं। ओवरटन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और आकिब नबी का बड़ा विकेट निकाला। ओवरटन के साथ-साथ अंशुल कंबोज ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

सीएसके से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 189 रन बनाकर सिमट गई। दिल्ली को केएल राहुल और पाथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। हालांकि, केएल राहुल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 18 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निसांका 24 गेंदों में 41 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटे।

समीर रिजवी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और महज 6 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन वह टीम की हार को नहीं टाल सके। इससे पहले, संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।

संजू ने 56 गेंदों में 15 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। आयुष म्हात्रे 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। आयुष ने अपनी पारी में 3 चौके और 4 छक्के लगाए। शिवम दुबे ने 10 गेंदों में नाबाद 20 रन बनाए।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Jamie Overton , Chennai Super Kings , Delhi Capitals , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD