Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

'इस साल हमारी नजर ट्रॉफी पर है', एसआरएच के खिलाफ जीत के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Punjab Kings, Sunrisers Hyderabad, New Chandigarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 12, 2026, 15:44 IST

पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को पीसीए न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर 6 विकेट से जीत दिलाकर 19 साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की नींव रख दी है। श्रेयस अय्यर को 33 गेंदों में खेली गई 69 रनों की दमदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

मैच के बाद उन्होंने कहा, "यह वह साल है जब हमारी नजर ट्रॉफी पर है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी होगी।" एसआरएच से मिले 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। प्रियांश-प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स की जीत की नींव रखी।

दो विकेट गिरने के बाद क्रीज पर उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्रीज पर आंखें जमाने के लिए समय लिया। हालांकि, सेट होने के बाद अय्यर ने रनों की गति को बढ़ाया और पंजाब किंग्स को जीत दिलाकर लौटे। उन्होंने कहा, "हमें जबरदस्त शुरुआत मिली। यह देखना शानदार था; ये एकदम सही क्रिकेटिंग शॉट्स थे।" मजबूत नींव मिलने के बावजूद अय्यर ने माना कि परिस्थितियां आसान नहीं थीं और इसके लिए धैर्य की जरूरत थी।

उन्होंने आगे कहा, "यह आसान नहीं था। मुझे खुद को थोड़ा समय देना पड़ा, और शुक्र है कि यह काम कर गया।" बीच के ओवरों में पंजाब किंग्स की लय थोड़ी बिगड़ गई थी, लेकिन अय्यर ने नेहल वढेरा के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की, और फिर शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम ने सात गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

अभिषेक और हेड का विकेट लेने वाले शशांक की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, "हम सब एक साथ आए, और शशांक मेरे पास आए। मुझे ऐसे किसी गेंदबाज की जरूरत थी जो 120 की गति से गेंदबाजी करे। उन्होंने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन किया। शशांक और उनकी सोच को सलाम।"

इससे पहले, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की मजबूत शुरुआत की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने बोर्ड पर 219 रन बनाए थे। हालांकि, पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने पारी के दूसरे हाफ में वापसी करते हुए लक्ष्य को अपनी पहुंच में बनाए रखा। अय्यर ने आगे भी इसी अप्रोच को बनाए रखने की अहमियत पर जोर दिया। 

"हम आगे भी इसी लय को बनाए रखना चाहते हैं। हम सभी जानते हैं कि हमारे पास हुनर ​​है। ओपनर्स को अपनी स्वाभाविक खेल शैली को रोकने की जरूरत नहीं है। यह हमारे लिए आसान है। हमारी काम करने की लगन जबरदस्त रही है। मैं बहुत खुश हूं। आपको हमेशा वर्तमान में रहना चाहिए। रिकी पोटिंग भी इस बात को बहुत अहमियत देते हैं।”

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत के साथ पंजाब किंग्स के इस सीजन में अब तक अजेय बनी हुई है। पंजाब किंग्स के 4 मुकाबलों में 7 प्वाइंट्स हो गए हैं, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। 2025 की रनरअप टीम अब 16 अप्रैल को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी।

 

Tags: Shreyas Iyer , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings , Sunrisers Hyderabad , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD