Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शिवपुरी में ऑटो पर पलटा ट्रक, दूल्हा-दुल्हन सहित चार की मौत

Tragedy, Shivpuri, Road Accident
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

शिवपुरी , 11 Apr 2026

Last updated on: Apr 12, 2026, 15:33 IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो रिक्शा पर जा पलटा, इस हादसे में दूल्हा- दुल्हन सहित कुल चार लोगों की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सिरसोद थाना क्षेत्र में खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। यहां के टोंगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास खाद से भरा एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया।

इस ऑटो में शादी के बाद लौट रहा परिवार सवार था। तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शादी शुक्रवार को शिवपुरी की संजय कॉलोनी निवासी राजेश्वरी शाक्य से हुई थी। बताया गया है कि यह शादी मंदिर में हुई और दोनों शनिवार को अपने घर लौट रहे थे। ऑटो में दूल्हे की मां अन्वेश शाक्य , बहन भूरिया शाक्य और अन्य परिजन सवार थे।

टोंगरा रोड पर ऑटो कुछ देर के लिए खड़ा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे ऑटो पर पलट गया। ऑटो में बैठे लोग ट्रक के नीचे दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोग ट्रक में भरी खाद की बोरियों के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गए। तमाम कोशिशें के बाद जब उन्हें सफलता नहीं मिली तो जेसीबी मशीन बुलानी पड़ी।

काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में तेंदुआ थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य, उनकी पत्नी राजेश्वरी शाक्य, मां अन्वेश शाक्य और बहन भूरिया शाक्य शामिल हैं। वहीं, उनके साथ कुछ लोग और भी थे जो ऑटो से नीचे उतर गए थे उनकी जान बच गई है।

बताया गया है कि शादी करके लौट रहे परिवार में शनिवार को एक और वैवाहिक कार्यक्रम था, जिसमें दूल्हे की बहन भूरिया की लगून रस्म भी आज ही होनी थी, जिसकी तैयारियां पूरी थीं, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

 

Tags: Tragedy , Shivpuri , Road Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD