Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सीमा पर लगी कांटेदार तार को ज़ीरो लाइन तक ले जाकर रचा इतिहास : कुलदीप सिंह धालीवाल

सीमा पर बीएसएफ चौकियों और सड़कों के लिए भूमि अधिग्रहण के मामलों के निपटारे हेतु मान सरकार ने एसडीएम को कलेक्टर शक्तियां देने का नोटिफिकेशन जारी किया – धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Amritsar, Ajnala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 10 Apr 2026

Last updated on: Apr 11, 2026, 12:19 IST

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल ने वरिष्ठ महिला नेता एडवोकेट अमनदीप कौर धालीवाल, ब्लॉक इंचार्ज जसजीत सिंह, संदीप सिंह, हरपाल सिंह और बलजीत सिंह के प्रयासों से अजनाला क्षेत्र में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों—दिनेवाली, बल्ल लभे दरिया, चक्क बाला, नंगल अंब, कस्बा रमदास के वार्ड नंबर 1, 2, 3, 6, 9, 10 में “शानदार चार साल भगवंत मान के साथ” के तहत बड़ी जनसभाएं आयोजित कर सीमावर्ती लोगों की समस्याएं सुनीं।

बैठकों को संबोधित करते हुए श्री धालीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य एजेंडा किसानों और आम वर्ग की समस्याओं का समाधान कर उन्हें सुविधाएं प्रदान करना, रंगला पंजाब का निर्माण, राष्ट्रीय एकता और देश की मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि चार वर्षों में चुनावी गारंटियों को 100 प्रतिशत पूरा कर भ्रष्टाचार मुक्त शासन, सर्वांगीण विकास और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं, जिससे पूरे देश में एक मिसाल कायम हुई है।

सीमावर्ती किसानों की समस्याओं के समाधान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में भारत-पाक करीब 543 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा के लिए लगी कांटेदार तार को ज़ीरो लाइन तक ले जाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष कई उच्चस्तरीय बैठकों में यह मुद्दा उठाया, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

इसके परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे सैकड़ों गांवों और कस्बों के लगभग 12 हजार किसान परिवारों—जिनमें अजनाला क्षेत्र की लगभग 100 किलोमीटर सीमा पट्टी के किसान भी शामिल हैं—को बड़ी राहत मिलने जा रही है। वर्ष 1992 से भारत की ओर 2–3 किलोमीटर अंदर तक लगी कांटेदार तार के कारण प्रभावित जमीन को या तो हटाकर ज़ीरो लाइन से 100–150 मीटर तक ले जाया जाएगा या फिर अब तक तार के कब्जे में आई जमीन के बदले उतनी ही उपजाऊ जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। 

इस मांग को लेकर 12 हजार किसान परिवार लंबे समय से अपील कर रहे थे, लेकिन पूर्व की कांग्रेस, अकाली और भाजपा सरकारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।श्री धालीवाल ने यह भी बताया कि पंजाब सरकार के गृह एवं न्याय विभाग द्वारा हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी कर सीमावर्ती सुरक्षा, चौकियों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बीएसएफ से भूमि अधिग्रहण के मामलों को राज्य स्तर की बजाय सब-डिवीजन स्तर पर निपटाने हेतु एसडीएम को कलेक्टर की शक्तियां सौंप दी गई हैं।संवाद जन संपर्क अभियान में बड़ी संख्या में सीमावर्ती महिलाएं, आम लोग, पंच-सरपंच, काउंसलर और पार्टी वॉलंटियर मौजूद रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Amritsar , Ajnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD