Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'नागिन 7' में नाग गुरु के अवतार में नजर आएंगे अक्षय कुमार, प्रियंका चाहर चौधरी को करेंगे ड्रैगन से सतर्क

Akshay Kumar, Bollywood, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 09 Apr 2026

Last updated on: Apr 09, 2026, 14:57 IST

टीवी और फिल्मों के बीच का रिश्ता अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो गया है। बड़े सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए टीवी शोज का सहारा लेते हैं, जिससे दर्शकों को भी कुछ नया और अलग देखने को मिलता है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन के लिए टीवी के पॉपुलर शो 'नागिन 7' में नजर आने वाले हैं।

इस खास एपिसोड की झलक सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है। कलर्स टीवी चैनल ने इंस्टाग्राम पर इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। यह एपिसोड 11 अप्रैल, शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। प्रोमो में अक्षय कुमार 'नाग गुरु' के रूप में दिखाई दे रहे हैं। यह अवतार उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प और नया है।

वीडियो की शुरुआत में अक्षय कुमार फिल्म के गाने 'राम जी आके भला करेंगे' पर जबरदस्त डांस करते नजर आते हैं। इसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आता है, जब वह प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार नागिन आहना को सतर्क करते हैं। अक्षय कहते हैं, ''ड्रैगन ही तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन है, जो इतना विशाल है कि उसकी परछाई से जमीन पर रोशनी तक नहीं पहुंचती।''

प्रोमो में आगे ड्रैगन और नागिन के बीच 'ड्रैगन पर्ल' को लेकर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। यह मुकाबला विजुअली भी काफी दमदार नजर आता है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखने का काम करेगा। वीडियो के साथ चैनल ने कैप्शन में लिखा है, ''क्या ड्रैगन पर्ल की इस घमासान लड़ाई में नागिन देगी अपने दुश्मन को मात?'' इससे पहले भी एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें अक्षय कुमार फोन पर नागिन आहना को ड्रैगन के खतरे के बारे में बताते हैं।

आहना उनसे मदद मांगती है, लेकिन अक्षय उन्हें समझाते हैं कि इस लड़ाई को उसे खुद ही लड़ना होगा। वह बताते हैं, ''ड्रैगन को हराने का एक ही तरीका है और वो है उसकी खुद की आग।'' यह तरीका कहानी को और ज्यादा रहस्यमयी और दिलचस्प बनाता है। अक्षय कुमार प्रोमो में कहते नजर आते हैं कि जब नागिनों की नागिन परेशान होती है, तो उन्हें आना ही पड़ता है, लेकिन असली लड़ाई आहना को खुद ही लड़नी होगी।

इसके बाद आहना उनसे वादा करती है कि वह इस चुनौती का सामना करेगी और ड्रैगन का खात्मा करेगी। आपको बता दें कि फिल्म 'भूत बंगला' को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यही वजह है कि फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार की एंट्री 'नागिन 7' में करवाई गई है। इस खास एपिसोड के जरिए दर्शकों को एक साथ टीवी ड्रामा और फिल्मी तड़का देखने को मिलेगा।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD