Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

चुनाव आयोग भाजपा के साथ, वोट कटवाने की साजिश : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav, Kanpur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कानपुर , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 09, 2026, 13:01 IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह भाजपा के साथ मिलकर मतदाताओं के वोट कटवाने की साजिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि फर्जी दस्तखत के जरिए वोट कटवाने के मामले सामने आए हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार को कानपुर के एक दिवसीय दौरे के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से मतदाताओं में भय का माहौल बनाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रहरियों ने कई जगह फर्जीवाड़ा पकड़ा, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर कानपुर-इटावा-कन्नौज को “ट्रेड ट्रायंगल” के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानपुर के प्रतिष्ठित लाल इमली कारखाने को फिर से चालू किया जाएगा और शहर को उसकी पुरानी औद्योगिक पहचान दिलाई जाएगी।

सपा प्रमुख ने दावा किया कि पूर्व की सपा सरकार ने कानपुर में मेट्रो, पनकी और घाटमपुर में बिजली परियोजनाएं तथा अमूल प्लांट जैसे बड़े औद्योगिक निवेश दिए थे, जिससे क्षेत्र में रोजगार और विकास को गति मिली थी। उन्होंने कहा कि कानपुर उद्योग, रिसर्च और रोजगार के क्षेत्र में आगे है और सपा इसे और मजबूत करेगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में नदियों की सफाई के नाम पर केवल दिखावा हुआ है और बजट का दुरुपयोग किया गया।

कानून-व्यवस्था की स्थिति भी खराब है और अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों को न तो दवाइयां मिल रही हैं और न ही जांच की सुविधा, जिससे उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। उन्होंने वादा किया कि सपा सरकार बनने पर गरीबों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।

शिक्षामित्रों के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि सपा सरकार आने पर उन्हें सम्मानजनक मानदेय और न्याय मिलेगा। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अव्यवस्था चरम पर है और जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Kanpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD