Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : केएल राहुल की मेहनत बेकार, जीटी ने डीसी को महज 1 रन से हराया

KL Rahul, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Gujarat Titans, Delhi Capitals
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 09, 2026, 12:57 IST

दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए सीजन के 14वें मैच में डीसी को गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। डीसी ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच 6-6 विकेट के अंतर से जीते थे।

डीसी फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। दूसरी ओर, जीटी की टीम पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी थी, जिसके बाद आखिरकार जीटी ने जीत का खाता खोला है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 210 रन बनाए।

इस टीम को 19 रन पर साई सुदर्शन (12) के रूप में जल्द पहला झटका लग गया था। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की। बटलर 27 गेंदों में 5 छक्कों और 3 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गिल ने वाशिंगटन सुंदर के साथ 60 गेंदों में 104 रन की पारी खेली।

गिल 45 गेंदों में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 55 रन की पारी खेली। विपक्षी खेमे से मुकेश कुमार ने 2 विकेट हासिल किए। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने 1-1 सफलता हासिल की। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।

इस टीम को पाथुम निसांका और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। निसांका 24 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 41 रन बनाकर आउट हुए। 10वें ओवर की अंतिम दो गेंदों पर राशिद खान ने नितीश राणा (5) और समीर रिजवी (0) को आउट करते हुए डीसी को परेशानी में डाल दिया। यहां से केएल राहुल ने मोर्चा संभालते हुए डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 35 रन जुटाए।

मिलर ने डीसी के खाते में 25 रन का योगदान दिया, जिसके बाद राहुल ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 26 रन जोड़े। राहुल 52 गेंदों में 4 छक्कों और 11 चौकों के साथ 92 रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टब्स ने 7 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। डीसी को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन की दरकार थी।

विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली गेंद को चौके के लिए भेजा, लेकिन अगली गेंद पर अपना विकेट दे बैठे। इसके बाद कुलदीप यादव बल्लेबाजी के लिए आए और ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल निकाला। ओवर की चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का लगाया। टीम को अंतिम दो गेंदों में 2 रन की दरकार थी, लेकिन मिलर ने पांचवीं गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया।

ऐसे में अंतिम गेंद पर टीम को 2 रन की जरूरत थी, लेकिन इस पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए। इसी के साथ जीटी ने मैच 1 रन से अपने नाम किया। मेजबान टीम की तरफ से राशिद खान ने 17 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट हासिल किए। 1 विकेट मोहम्मद सिराज ने अपने नाम किया।

 

Tags: KL Rahul , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Gujarat Titans , Delhi Capitals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD