Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुकेश छाबरा ने तब भरोसा किया जब मुझे भी फिल्म की ताकत का अंदाजा नहीं था : आदित्य धर

Aditya Dhar, Mukesh Chhabra, Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 13:34 IST

निर्देशक आदित्य धर अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद अपनी पूरी टीम को एक-एक करके धन्यवाद दे रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा को विशेष रूप से सराहा और खास पोस्ट की। आदित्य ने मुकेश छाबरा के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि मुकेश छाबरा ने फिल्म 'धुरंधर' को बहुत पहले ही भांप लिया था, जब मैं भी फिल्म की ताकत का अंदाजा नहीं लगा पाया था।

आदित्य ने लिखा, "कुछ लोग फिल्म में आकर सिर्फ अपना काम करके चले जाते हैं, लेकिन कुछ लोग चुपचाप पूरी फिल्म का आकार बदल देते हैं। मुकेश उनमें से एक हैं। पहली मीटिंग से ही उन्होंने इस फिल्म की बड़ी सोच, महत्वाकांक्षा और संभावनाओं पर मुझसे कहीं ज्यादा भरोसा जताया। मैं जहां सावधानी बरत रहा था, वहां मुकेश बिल्कुल निडर थे।

मैं सीमित सोच रहा था तो उन्होंने मुझे बड़ा और गहरा सोचने के लिए प्रेरित किया।" उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' की कास्टिंग बहुत चुनौतीपूर्ण थी। फिल्म में कई कलाकार थे, हर किरदार अलग अलग था और हर चेहरे को बिल्कुल सही चुनने की जिम्मेदारी बहुत बड़ी थी। आदित्य ने लिखा, "मैंने सिर्फ मुकेश को इतना कहा था कि मुझे मेरी फिल्म के लिए बेहतरीन कलाकार चाहिए, चाहे वे नए हों या फिर पुराने, बड़े हों या छोटे, कोई फर्क नहीं पड़ता।

मुकेश और उनकी टीम ने इसे अपना मिशन बना लिया था।" आदित्य ने आगे लिखा, "इसके बाद कई दिन और रातें हम साथ बैठकर हर किरदार को समझते, चर्चा करते, खोजते, रिजेक्ट करते और नए रास्ते ढ़ूंढ़ते रहे। ये बातचीत काम जैसी नहीं लगती थी, बल्कि ईमानदारी से कुछ नया बनाने जैसा अनुभव था।" मुकेश छाबरा के बारे में आदित्य ने कहा कि उनके लिए कास्टिंग सिर्फ रोल भरना नहीं था।

वे हर छोटे से छोटे किरदार के लिए भी उतनी ही मेहनत करते थे। वे यह सुनिश्चित करते कि स्क्रीन पर हर कलाकार असली, जीवंत और कहानी की दुनिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ लगे। आदित्य ने लिखा, "तकनीकी काम से आगे बढ़कर मुकेश मेरे लिए एक सच्चा दोस्त, शुभचिंतक और भाई बनकर सामने आए, जब मेरा विश्वास डगमगाता रहा, तो उन्होंने फिल्म पर पूरा भरोसा बनाए रखा।

आदित्य धर ने उम्मीद जताते हुए लिखा कि ‘धुरंधर’ लोगों को यह एहसास दिलाएगी कि कास्टिंग फिल्म निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन अक्सर इसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सही कास्टिंग फिल्म बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। उन्होंने यह भी अफसोस जताया कि बॉलीवुड में आज भी कास्टिंग डायरेक्टर्स को वह सम्मान नहीं मिलता जिसके वे हकदार हैं।

अंत में आदित्य ने मुकेश छाबरा को संबोधित करते हुए लिखा, "मुकेश, इस फिल्म की हर फ्रेम में आपके चुने हुए कलाकारों की झलक दिखती है। आपका अनंत आभार, सम्मान और प्यार।"

 

Tags: Aditya Dhar , Mukesh Chhabra , Dhurandhar 2 , Dhurandhar The Revenge , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD