Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

रेखा गुप्ता और तरनजीत सिंह संधू ने वासुदेव घाट का दौरा

सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

Rekha Gupta, Taranjit Singh Sandhu
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 13:27 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के साथ बुधवार को वासुदेव घाट का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस संयुक्त निरीक्षण के दौरान दोनों नेताओं ने घाट पर संचालित नावों की स्थिति, यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था और लोहे के बने पुल की मजबूती की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि वासुदेव घाट न केवल स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक भी आते हैं। ऐसे में यहां की साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जब से भाजपा की सरकार आए है तब से तेजी से विकास हो रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए और दिल्ली में स्वच्छ हवा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली में मौसम के अनुसार आने वाली चुनौतियों पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आप सभी दिल्ली की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं। गर्मियों में पानी की कमी और जल स्तर गिरने जैसी समस्याएं सामने आती हैं, जबकि बरसात के मौसम में जलभराव और प्रदूषण की चुनौती बढ़ जाती है।” उन्होंने कहा कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई व्यवस्था और संभावित जोखिमों का विस्तृत आकलन किया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री और वे स्वयं नियमित रूप से ऐसे स्थलों का दौरा करते रहेंगे ताकि सुधार की प्रक्रिया निरंतर जारी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भले ही तुरंत बड़े बदलाव दिखाई न दें लेकिन छोटे-छोटे निरंतर सुधारों के माध्यम से स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा।

प्रशासन का लक्ष्य है कि आम जनता को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। स्थानीय निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में वासुदेव घाट की स्थिति में स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।

 

Tags: Rekha Gupta , Taranjit Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD