Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वाँ शहीदी वर्ष: पी.एस.ई.बी. द्वारा 2010 से बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे विद्यार्थियों के लिए “विशेष मौका”

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल से होगी शुरू; नौवें पातशाह जी के प्रकाश पर्व मौके पर हरजोत सिंह बैंस का ऐलान

Harjot Singh Bains, Chandigarh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 08, 2026, 12:12 IST

नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को समर्पित एक अहम हमदर्दी-भरी पहल करते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड उन विद्यार्थियों के लिए एकमुश्त “विशेष मौका” (मर्सी चांस) देने जा रहा है, जो 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर सके थे। यह ऐलान पंजाब के शिक्षा मंत्री सरदार हरजोत सिंह बैंस ने आज नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के प्रकाश पर्व के मौके पर किया।

इस पहल के लिए योग्यता और दायरे के बारे में शिक्षा मंत्री ने बताया कि वे सभी विद्यार्थी, जो मार्च 2010 से अब तक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की किसी भी परीक्षा में बैठे हैं और पास नहीं हो सके, वे विशेष मौके (मर्सी चांस) के लिए योग्य होंगे। इस मौके का लाभ वे विद्यार्थी ले सकते हैं, जिन्होंने कम से कम एक विषय पास किया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष सुविधा उन्हें अपना बोर्ड सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का अंतिम रास्ता प्रदान करेगी।

सरदार हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 27 अप्रैल, 2026 को शुरू होगी और विशेष परीक्षाएं 15 जुलाई, 2026 से होंगी। उन्होंने कहा कि विस्तारपूर्वक निर्देश, विषयवार सिलेबस और आवेदन करने के लिए लिंक पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

इस पहल को नौवें गुरु साहिब जी की पवित्र और सदैव की विरासत के प्रति नम्र श्रद्धांजलि बताते हुए सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह विशेष मौका उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर होगा, जो कई कोशिशों के बावजूद अब तक अपनी स्कूली शिक्षा पूरी नहीं कर सके थे। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी द्वारा दर्शाए दया-भावना और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों तथा शिक्षा के प्रति मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए सरदार हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौवें पातशाह के 350वें शहीदी वर्ष के ऐतिहासिक मौके पर राज्य सरकार यह चाहती है कि अपनी शिक्षा पूरी करने का इच्छुक हर विद्यार्थी यह महसूस करे कि शिक्षा पूरी करने में कभी भी कोई देरी नहीं होती।

सरदार बैंस ने कहा कि यह मौका अपने भविष्य को लिखने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने योग्य विद्यार्थियों से अपील की कि वे बिना समय गंवाए इस संबंधी नियमित जानकारी के लिए पी.एस.ई.बी. की वेबसाइट देखते रहें और किसी भी पूछताछ के लिए अपने नजदीकी जिला शिक्षा कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

Tags: Harjot Singh Bains , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD