Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हरचंद सिंह बरसट ने अनाज मंडी पटियाला में गेहूं की खरीद करवाई शुरू

कहा – मंडियों में बिजली, पीने का पानी, सफाई और बैठने समेत गेहूं की निर्विघ्न खरीद के लिए किए गए हैं पुख्ता प्रबंध

Harchand Singh Barsat
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पटियाला , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 17:08 IST

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से आज अनाज मंडी, पटियाला का दौरा किया गया और गेहूं की खरीद शुरू करवाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य की सभी मंडियों में किसानों, आढ़तियों और मजदूरों की सुविधाओं को मुख्य रखते हुए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और मंडियों में किसी भी तरह की मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। 

मंडी में खरीद शुरू करवाते हुए स. हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। अभी मंडियों में गेहूं की आमद कम हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में मंडियों में फसल की बंपर आमद होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है।

मंडियों और खरीद केंद्रों में साफ-सफाई, बिजली, पीने का पानी, बाथरूम, छाया, बैठने आदि के उचित प्रबंध किए गए हैं। स. बरसट ने बताया कि रबी सीजन के मद्देनजर राज्य में गेहूं की खरीद करवाने के लिये 1896 मंडियां नोटिफाई की गई हैं। 

इसके साथ ही सीजन के दौरान फसल की आमद को ध्यान में रखते हुए टेंपरेरी खरीद केंद्र घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसके तहत अब तक 456 टेंपरेरी मंडियां घोषित की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026-27 के दौरान गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। 

उच्च अधिकारियों द्वारा मंडियों में जाकर लगातार चेकिंग की जा रही है, ताकि मंडियों में खरीद कार्यों को सुचारू ढंग से चलाया जा सके। इसके साथ ही सीजन के दौरान किसानों की सुविधा के लिये मंडी बोर्ड के मुख्य दफ्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। 

कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0172-5101649 और 0172-5101704 पर संपर्क किया जा सकता है, ताकि समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके। चेयरमैन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि वे पूरी तनदेही के साथ गेहूं के खरीद कार्यों को सुचारू ढंग से चलाएं, ताकि किसान बिना किसी समस्या के खुशी-खुशी अपनी फसल बेचकर जल्द से जल्द अपने घर जा सकें। 

उन्होंने आढ़ती, व्यापारी, मजदूर भाईचारे और सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों से अपील की कि वे किसानों की फसल उठाने में अधिक से अधिक सहयोग दें। किसी भी स्तर पर किसानों को कोई समस्या न आने दें। स. बरसट ने बताया कि 6 अप्रैल तक राज्य की मंडियों में 6093 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से 3544 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

इस अवसर पर मार्केट कमेटी पटियाला के चेयरमैन अशोक सिरसावाल, आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और नई अनाज मंडी पटियाला के अध्यक्ष इंजी. सतविंदर सिंह सैनी, जिला मंडी अधिकारी असलम मोहम्मद, मार्केट कमेटी के सचिव जोनी गर्ग, वेयरहाउस के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, पनग्रेन के इंस्पेक्टर मेजर सिंह गिल, पनसब के इंस्पेक्टर जगजीत सिंह, मार्कफेड के इंस्पेक्टर अशोक कुमार, नई अनाज मंडी पटियाला के महासचिव नरेश मित्तल भोला, अशोक कुमार सोढ़ी, चरणदास गोयल, दविंदर कुमार बग्गा, संजीवन मित्तल, बहाल सिंह, दिनेश अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, तीर्थ बंसल, नरिंदर लौट, जगदीश चंद, कुलविंदर सिंह, परमजीत सिंह मिर्जापुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD