Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'चांद मेरा दिल' का टीजर आउट, मोहब्बत की नई परिभाषा लेकर आए अनन्या-लक्ष्य

Ananya Panday, Lakshya Lalwani, Chand Mera Dil, Chand Mera Dil Teaser, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 15:37 IST

अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता लक्ष्य जल्द ही दर्शकों के लिए रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' लेकर आएंगे। मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में प्यार की खुशियों के साथ-साथ उसकी मुश्किलों और जटिलताओं को भी खूबसूरती से दिखाया गया है। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर जारी किया।

उन्होंने लिखा, "हर पहली मोहब्बत को दूसरा मौका नहीं मिलता। आइए देखें आरव और चांदनी का प्यार का सफर। 'चांद मेरा दिल' का टीजर जारी कर दिया गया है।" 1 मिनट 32 सेकंड का टीजर इंटेंस लव स्टोरी पेश करता है। इसमें दोनों कलाकार एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं। टीजर की शुरुआत संगीत की धुन से होती है।

फिर बैकग्राउंड में लक्ष्य की आवाज आती है, 'प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है।' इसके बाद अनन्या और लक्ष्य साथ में नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी आकर्षक लगती है। अनन्या बोलती हैं, "हमारी लव स्टोरी तो लीजेंड्री बन गई।" इस पर लक्ष्य जवाब देते हैं, "लीजेंड्री लव स्टोरी की एंडिंग ही तो ट्रैजिक होती है।" टीजर आगे बढ़ता है, तो कहानी में अचानक दर्दनाक मोड़ आता है।

अनन्या अपने प्यार के लिए तड़पती नजर आती हैं। टीजर में कुछ भावुक पल भी दिखाए गए हैं, जिसने फैंस के मन में फिल्म को लेकर और दिलचस्पी बढ़ा दी है। चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का सह-निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।

फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'चांद मेरा दिल' में अनन्या और लक्ष्य मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह लक्ष्य की तीसरी बड़ी फिल्म है, जबकि अनन्या पहले भी कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। हालांकि, लक्ष्य भी इससे पहले कुछ फिल्मों के जरिए अपने अभिनय का हुनर दिखा चुके हैं। अभिनेता ने इससे पहले 'किल' और आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की थी, जिससे उन्होंने काफी चर्चाएं बटोरी थी।

 

Tags: Ananya Panday , Lakshya Lalwani , Chand Mera Dil , Chand Mera Dil Teaser , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD