Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज, 1960 के मुंबई की अंधेरी दुनिया की कहानी दिखाती है सीरीज

Vijay Varma, Web Series, Matka King, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 07 Apr 2026

Last updated on: Apr 07, 2026, 13:42 IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कंटेंट का स्तर तेजी से बदल रहा है और दर्शकों को नई-नई कहानियां देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में 'मटका किंग' सीरीज काफी चर्चा में है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। इसमें 1960 के दशक के मुंबई की कहानी को गहराई से दिखाने की कोशिश की गई है।

सीरीज में विजय वर्मा बृज भाटी नाम के व्यक्ति का किरदार निभा रहे है। ट्रेलर में बृज भाटी की दुनिया को विस्तार से दिखाया गया है। वह 1960 के दशक के मुंबई में एक साधारण कपास व्यापारी होता है, जो बेहतर जिंदगी का सपना देखता है। एक आइडिया के जरिए वह 'मटका' जैसे जुए के खेल को एक बड़े स्तर पर ले जाता है। लेकिन जैसे-जैसे उसका दायरा बढ़ता है, वैसे-वैसे उसके सामने मुश्किलें और खतरे भी बढ़ते जाते हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक सपना धीरे-धीरे एक बड़े संघर्ष में बदल जाता है। ट्रेलर में कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर के किरदारों की झलक भी दिखाई गई इस सीरीज में काम करने को लेकर विजय वर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, '''मटका किंग' सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसी यात्रा है जो महत्वाकांक्षा, ताकत और सफलता की असली कीमत को सामने लाती है।

इस प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा, लेकिन इसके साथ ही यह काफी चुनौतीपूर्ण भी था। खासतौर पर इसलिए क्योंकि यह कहानी एक अलग दौर में सेट है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया था।'' उन्होंने कहा, ''मेरे लिए बृज भाटी के किरदार को जीवंत बनाना आसान नहीं था, क्योंकि इसमें कई परतें हैं और हर भावना को सही तरीके से दिखाना जरूरी था।

'दहाड़' और 'मिर्जापुर' के बाद ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना मेरे लिए खास अनुभव रहा।'' विजय ने कहा, ''निर्देशक नागराज मंजुले और अभय कोरान्ने ने मुझे पूरी रचनात्मक आजादी दी। इससे मुझे अपने किरदार को गहराई से समझने और उसे अपने तरीके से पेश करने का मौका मिला। मुझे विश्वास है कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शक इस कहानी से जुड़ाव महसूस करेंगे।''

वहीं कृतिका कामरा ने अपने किरदार को लेकर कहा, ''यह मेरे लिए अब तक का सबसे अलग अनुभव रहा। इस किरदार ने मुझे नई चुनौतियां दीं और अपने अभिनय को और बेहतर करने का मौका दिया। हर सीन मेरे लिए सीखने का मौका था, जहां मुझे अपने किरदार की सोच और उसकी मजबूती को समझना पड़ा।'' वहीं बृज भट्टी की पत्नी बरखा का रोल करने वाली एक्ट्रेस सईं ताम्हणकर ने कहा, ''पहली नजर में यह एक साधारण गृहिणी का किरदार लगता है, लेकिन असल में यह बहुत मजबूत और स्वतंत्र सोच वाली महिला है।

मेरा किरदार अपने पति के पीछे नहीं चलता, बल्कि खुद अपने फैसले लेता है और अपनी अलग पहचान बनाता है। यह रोल मेरे लिए एकदम नया था।'' निर्देशक नागराज मंजुले ने इस सीरीज को लेकर कहा, ''यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपने सपनों और सम्मान के लिए लड़ता है।

हमने सीरीज के हर पहलू पर खास ध्यान दिया है, चाहे वह सेट डिजाइन हो, कपड़े हों या फिर उस दौर का माहौल, हमने हर बारीकी पर काम किया है, ताकि कहानी ज्यादा वास्तविक लगे और दर्शक उससे जुड़ सकें।'' 'मटका किंग' सीरीज 17 अप्रैल को प्राइम प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Vijay Varma , Web Series , Matka King , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD