Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

आईपीएल में शानदार आंकड़े, फिर भी भारत की टी20 टीम में 18 महीनों से नजरअंदाज यशस्वी जायसवाल

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Yashasvi Jaiswal
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 18:01 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले चार सीजन से अपनी शानदार चमक बिखेरते आ रहे यशस्वी जायसवाल करीब 20 महीनों से भारत के लिए टी20 फॉर्मेट नहीं खेले हैं। इसी साल 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी इस 24 वर्षीय खिलाड़ी को नजरअंदाज किया गया, जबकि इस फॉर्मेट में आंकड़े उनकी शानदार फॉर्म की गवाही देते हैं।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की सीनियर टीम में जगह बनाई थी। इससे पहले जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की ओर से आईपीएल 2020/21 में 3 मुकाबले खेले, जिसके बाद आईपीएल 2021 में 10 मैच खेलते हुए 24.90 की औसत के साथ 249 रन बनाए।

आईपीएल 2022 में 10 मुकाबलों में 25.80 की औसत से 258 रन बनाए। आईपीएल 2023 जायसवाल के लिए बेहद खास रहा, उन्होंने 14 मुकाबलों में 48.07 की औसत के साथ 625 रन अपने खाते में जोड़े। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले। इस शानदार प्रदर्शन का इनाम जायसवाल को मिला। जुलाई में टेस्ट फॉर्मेट में डेब्यू के बाद, उन्हें अगस्त 2023 में टी20 टीम के लिए भी चुना गया।

आईपीएल 2024 में 31.07 की औसत के साथ 435 रन बनाने वाले जायसवाल ने इस सीजन एक शतक भी जमाया। अगला साल भी उनके लिए खास रहा, जिसमें 14 मुकाबले खेलते हुए 6 अर्धशतकों के साथ 559 रन बनाए। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 38 रन की नाबाद पारी खेलने वाले जायसवाल ने अगले मैच में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 55 रन की पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।

दूसरी ओर, आईपीएल में बतौर ओपनर जायसवाल के प्रदर्शन को देखा जाए, तो उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के साथ पिछली 9 पारियों में 567 रन जुटाए हैं। इस बीच, जायसवाल के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर को देखें, तो उन्होंने साल 2023 में 15 मैच खेलते हुए 33.07 की औसत के साथ 430 रन बनाए। इसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे। 

अगले साल उन्हें 8 टी20 मुकाबलों में मौका दिया गया, जिसमें 41.85 की औसत के साथ 293 रन बनाए। जायसवाल की पिछली 5 टी20 पारियों को देखा जाए, तो उन्होंने 185 रन (93*, 12, 40, 30 और 10) जुटाए हैं। जायसवाल 30 जुलाई 2024 को आखिरी बार भारत की टी20 टीम में नजर आए, जिसके बाद से उन्हें अजीत आगरकर की अध्यक्षता वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की पुरुष सीनियर चयन समिति ने इस फॉर्मेट के लिए नहीं चुना है।

जायसवाल 14 दिसंबर 2025 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 101 रन की पारी खेलकर जायसवाल हरियाणा के खिलाफ मुंबई की जीत के नायक भी रहे थे। एक ओर जायसवाल टी20 फॉर्मेट में लगातार अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ सिलेक्टर्स उन्हें इस फॉर्मेट के लिए नजरअंदाज कर रहे हैं। 

शानदार स्ट्राइक रेट, पावर-हिटिंग, और परिस्थितियों के हिसाब से खेलने की क्षमता वाले जायसवाल भले ही लंबे वक्त से भारत के लिए टी20 फॉर्मेट नहीं खेले, लेकिन उन्हें टेस्ट और वनडे टीम में मौका दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जायसवाल फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम में सिर्फ वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के लिए ही भविष्य की योजना का हिस्सा हैं? क्या वह टी20 फॉर्मेट में टीम कॉम्बिनेशन और ओपनिंग स्लॉट में फिट नहीं बैठ पा रहे हैं?

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Yashasvi Jaiswal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD