Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'चांद मेरा दिल' में दिखेगी अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की केमिस्ट्री, मेकर्स ने दिखाई पहली झलक

Ananya Panday, Lakshya Lalwani, Chand Mera Dil, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 15:35 IST

निर्देशक करण अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता लक्ष्य ललवानी के साथ मिलकर रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' जल्द ही लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म एक गहरी और इंटेंस लव स्टोरी है, जिसमें प्यार की जटिलताओं को खूबसूरती से पेश किया जाएगा। सोमवार को फिल्म के मेकर्स ने पहली झलक शेयर की। धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं।

इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हर पोस्टर पर फिल्म का मुख्य मैसेज लिखा हुआ है। तस्वीरें पोस्ट कर लिखा, "पेश है एक प्रेम कहानी, जहां जिंदगी प्यार से भी तेज चलती है।" इन पोस्टर्स को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में अनन्या और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएगी, जो दर्शकों के लिए नई और ताजा है।

पोस्ट शेयर करने के बाद अनन्या और लक्ष्य के इंडस्ट्री के दोस्तों और साथी कलाकारों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने हार्ट और फायर के इमोजी कमेंट किए। शनाया कपूर और महीप कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री रिया दिप्सी ने कमेंट सेक्शन पर लिखा, "बधाई हो।" अभिनेता कुणाल ने लिखा, "स्वीट यारा।"

चांद मेरा दिल का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और इसकी कहानी राहुल नंदा ने लिखी है। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का सह-निर्माण करण जौहर, आदर पूनावाला और अपूर्वा मेहता ने धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अनन्या पांडे को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में देखा गया था।

फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन थे। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाल नहीं किया था लेकिन कार्तिक अनन्या की ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया था। यह फिल्म आधुनिक दौर के रिश्तों, प्यार और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच की दुविधा पर आधारित थी।

 

Tags: Ananya Panday , Lakshya Lalwani , Chand Mera Dil , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD