Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भूत बंगला ट्रेलर : चमगादड़ों की सेना के साथ 'वधुसूर' की एंट्री, अक्षय और राजपाल की कॉमेडी मजेदार

Bhoot Bangla Trailer : 'Vadhusur' enters with an army of bats, Akshay and Rajpal's comedy is fun

Akshay Kumar, Paresh Rawal, Bhoot Bangla, Bhoot Bangla Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 15:04 IST

अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' का कॉमेडी और खौफ दोनों से भरा ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में राजपाल यादव और परेश रावल की कॉमेडी ने पुराने दिन याद दिला दिए हैं। फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से शुरू होता है लेकिन आखिर तक आते-आते सबकी सांस रुकने वाली है, क्योंकि फाइनली 'वधुसूर' की एंट्री हो चुकी है, जो चमगादड़ों की सेना के साथ दोबारा जिंदा हो गया है।

अक्षय कुमार ने अपकमिंग फिल्म भूत-बंगला का शानदार ट्रेलर रिलीज शेयर किया है, जहां अभिनेता अपनी एक शादी के लिए शापित महल का चुनाव करते हैं। हालांकि महल में आने के बाद उन्हें पता चलता है कि बंगले में भूत है। पहले तो अक्षय कुमार मानते हैं कि भूत नहीं होता है लेकिन ट्रेलर के आखिर में वधुसूर की एंट्री सबकी सांसें रोक देती है।

फिल्म में तब्बू के किरदार में ट्विस्ट नजर आ रहा है, ऐसा लग रहा है कि वहीं है जो वधुसूर को वापस जिंदा कर रही हैं। दरअसल वधुसूर एक भूत है, जिसे महल के एक कमरे में सालों पहले कैद कर दिया था, लेकिन कोई तो है, जो उसे वापस जिंदा करना चाहता है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी सीन की भरमार है। राजपाल यादव एक बार फिर 'चुप चुप के' के 'वन्द्या' के जैसे लग रहे हैं, जो चकरी की तरह हर तरफ घूम रहे हैं, वहीं परेश रावल की कॉमिक टाइमिंग भी शानदार है।

कुल मिलाकर अक्षय कुमार, परेश रावल और राजपाल यादव की तिकड़ी फैंस को एक बार फिर पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देगी। अभिनेता ने ट्रेलर शेयर कर लिखा, "भूत बांग्ला में आपका स्वागत है। यहां ना तो लोग नॉर्मल हैं... और ऊपर से बांग्ला भी पैरानॉर्मल है। अपने जोखिम पर आइए।" फिल्म 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मेकर्स ने इस बार शो का पेड-प्रीव्यू रखा है और पहला शो रात को 9 बजे रखा गया।

बता दें कि 19 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी सिनेमा पर वापसी कर रही है। दोनों ने 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला' और 'भूल भुलैया' में साथ काम किया है। अब भूत-बंगला के साथ दोनों एक साथ फिर वापस आ रहे हैं।

 

Tags: Akshay Kumar , Paresh Rawal , Bhoot Bangla , Bhoot Bangla Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD