Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा ने यूपी को ‘प्रश्न प्रदेश’ से ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया : पंकज चौधरी

Pankaj Chaudhary, Lucknow
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 06 Apr 2026

Last updated on: Apr 06, 2026, 15:03 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस राज्य मुख्यालय पर उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को 'प्रश्न प्रदेश' से 'उत्तर प्रदेश' बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। कार्यक्रम में पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी ध्वज फहराया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की यह यात्रा संघर्ष, तपस्या और समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का मंत्र देश की नीति और नीयत का आधार बना है। भाजपा सरकारों ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति से देश को मुक्त कराने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय प्रदेश कानून-व्यवस्था, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और भ्रष्टाचार जैसे सवालों से जूझ रहा था।

'हर तरफ प्रश्न ही प्रश्न थे, लेकिन उत्तर कहीं नहीं थे।' पंकज चौधरी ने दावा किया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को 'अराजकता' और 'माफियाराज' से बाहर निकालकर विकास की राह पर अग्रसर किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों के लिए जाना जा रहा है।

2014 में उत्तर प्रदेश की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश देकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, जिसने देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से विकास को नई गति मिली। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का संकल्प है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम ने भाजपा को एक सशक्त संगठन बनाया है। 

उन्होंने कहा कि 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ पार्टी समाज और देश के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के अभियान को और गति देने का संकल्प लें।

 

Tags: Pankaj Chaudhary , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD