Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उपलब्धियां बताने के बजाय बेबुनियाद आरोप लगा रहे पलानीस्वामी : एमके स्टालिन

MK Stalin, Virudhunagar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

विरुधुनगर , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 15:25 IST

तमिलनाडु में चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार को विरुधुनगर के पास चथिरारेड्डियापट्टी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) के उम्मीदवारों का परिचय कराया और विपक्ष के नेता पलानीस्वामी पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए सीएम स्टालिन ने गठबंधन की एकजुटता और मजबूती का जिक्र किया और विश्वास जताया कि इस क्षेत्र में उनकी बड़ी जीत होगी।

उन्होंने खास तौर पर तिरुचुली सीट का जिक्र करते हुए कहा कि डीएमके उम्मीदवार और राज्य मंत्री थंगम थेनारासु के खिलाफ विपक्षी उम्मीदवार चुनाव लड़ने से हिचक रहे हैं। उन्होंने इसे मंत्री के मजबूत जनाधार और कामकाज का प्रमाण बताया। अपने भाषण में सीएम स्टालिन ने डीएमडीके उम्मीदवार विजय प्रभाकरन को 'भाई' कहकर संबोधित किया, जिससे चुनावी मुकाबले के बीच एक अलग राजनीतिक संकेत भी देखने को मिला।

उनका मुख्य फोकस एआईएडीएमके और उसके नेतृत्व की आलोचना पर रहा। मुख्यमंत्री स्टालिन ने पलानीस्वामी पर आरोप लगाया कि वे अपनी उपलब्धियां बताने के बजाय बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीएमके सरकार की योजनाएं, खासकर गृहिणियों के लिए शुरू की गई कूपन योजना जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

इस योजना के जरिए लोग अपनी जरूरत के अनुसार जरूरी सामान खरीद पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "जनता इस योजना से खुश है, लेकिन पलानीस्वामी शायद इसलिए नाराज हैं, क्योंकि इसमें किसी तरह के कमीशन की गुंजाइश नहीं है।" मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि सरकारी कर्मचारी आगामी चुनाव में एआईएडीएमके का समर्थन नहीं करेंगे, क्योंकि उनका भरोसा डीएमके सरकार पर है।

उन्होंने पलानीस्वामी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि पर की गई टिप्पणियों को भ्रामक और अपमानजनक बताया। सीएम स्टालिन ने यह भी साफ किया कि चेन्नई के मरीना बीच पर के. कामराज और जानकी रामचंद्रन जैसे नेताओं के स्मारकों को जगह न देने के आरोप गलत हैं। उन्होंने याद दिलाया कि कामराज के निधन पर करुणानिधि ने 'एक बेटे की तरह' अंतिम सम्मान दिया था, जो डीएमके की परंपरा को दर्शाता है।

 

Tags: MK Stalin , Virudhunagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD