Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रश्मिका मंदाना के बर्थडे पर विजय देवरकोंडा ने शेयर की 'राणाबाली' की अनसीन वीडियो, दिखा 'जयाम्मा' का प्यारा लुक

Rashmika Mandanna, Tollywood, Tollywood News, Latest Tollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 15:16 IST

फरवरी में उदयपुर में शादी करने के बाद से ही लगातार अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया के क्यूट कपल बने हुए हैं। दोनों अपनी शादी की झलकियां शेयर करते रहते हैं। आज का दिन कपल के लिए बहुत खास है क्योंकि रश्मिका मंदाना का जन्मदिन है। ऐसे में विजय ने बहुत प्यारे तरीके से रश्मिका को जन्मदिन की बधाई दी है।

उन्होंने फिल्म 'राणाबाली' से रश्मिका के लुक की इनसाइड वीडियो पोस्ट की है। विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'राणाबाली' से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रश्मिका के जयाम्मा लुक की मेकिंग दिखाई गई है। रश्मिका पूरी टीम के साथ मिलकर लुक के लिए एक्सपेरिमेंट कर रही है और 80 के दशक के पहले के लुक को अपनाने की कोशिश कर रही है।

अभिनेत्री बिंदी से लेकर हेयरस्टाइल को खूबसूरत बनाने की कोशिश कर रही है और हर एक छोटी चीज का ध्यान रख रही है। यही कारण है कि 'राणाबाली' में रश्मिका का लुक बेहतरीन निकलकर आया है। वीडियो में विजय और रश्मिका का रोमांस भी दिखाया गया है, जो फिल्म का हिस्सा है। मेकिंग वीडियो वाकई शानदार हैं और फैंस भी अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि 'राणाबली' का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन कर रहे हैं और पहले भी वह फिल्म को लेकर कई खुलासे कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म के पोस्टर रिलीज के समय बताया था कि वह फिल्म में 1800 ईस्वी के उत्तरार्ध के समय को जिंदा करना चाहते हैं, जब किसी भी जोड़े की शादी होना ग्लैमरस नहीं था। वह वक्त कठोर और जीवन-यापन की गहराई से जुड़ा होता है। 

उन्होंने बताया था कि वह अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को देखकर समय में पीछे चले गए थे क्योंकि वे दोनों जिस तरीके से तैयार हुए थे, ऐसा लग रहा था कि बीता समय सामने खड़ा है। चेहरे पर वही भाव और बॉडी लैंग्वेज ने दिल को खुश कर दिया था। 'राणाबली' का अभी तक पोस्टर ही सामने आया है लेकिन मेकर्स जल्द ही ट्रेलर और टीजर भी रिलीज करने वाले हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Tags: Rashmika Mandanna , Tollywood , Tollywood News , Latest Tollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD