Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारी कर्ज में डूबा पंजाब, खर्च और आमदनी में संतुलन लाना सरकार का उत्तरदायित्व : मनीष तिवारी

Manish Tewari, Chandigarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Apr 2026

Last updated on: Apr 05, 2026, 15:13 IST

पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के तहत' महिलाओं को एक-एक हजार रुपए दिए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में अरुणाचल प्रदेश के बाद पंजाब दूसरा सबसे कर्जदार राज्य है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "लोगों को सुविधाएं देने और राहत पहुंचाने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हर सरकार का काम है।

लेकिन पंजाब पर 4.47 लाख करोड़ रुपए का कर्जा है। राज्य सरकार ब्याज पर पैसा ले रही है, वो उसे चुकाने के लिए क्या कर रही है। आज की तारीख में अरुणाचल प्रदेश के बाद पंजाब दूसरा सबसे कर्जदार राज्य है। कर्ज-राज्य जीडीपी अनुपात लगभग 46 प्रतिशत है।" उन्होंने आगे कहा, "जितना पंजाब कर्जा ले रहा है, वह पुराने कर्ज की ब्याज चुकाने के लिए ले रहा है।

इस तरह किसी भी प्रदेश का राजस्व नहीं चल सकता है। लोगों को सहूलियत देना या उनकी आर्थिक मदद करना, वह अपनी जगह सही है, लेकिन उसके साथ-साथ राजस्व के स्त्रोत ठीक करना, सरकार के खर्च और आमदनी में संतुलन लाना, ये भी सरकार का उत्तरदायित्व बनता है।" इसी बीच, मनीष तिवारी ने देश में परिसीमन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा, "देश में सबसे बड़ा मुद्दा परिसीमन का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में कहा कि दक्षिण राज्यों की सीटें परिसीमन में कम नहीं होंगी, लेकिन असल में यह गलत है। पीएम मोदी को यह बताना चाहिए कि कौन-कौन से राज्यों की सीटें बढ़ेंगी। सीटें कम होना अलग बात है, लेकिन किस राज्य की सीटें बढ़ेंगी और कितनी मात्रा में बढ़ेंगी, इसका किन राज्यों पर अक्सर पड़ेगा, यह बुनियादी सवाल है।"

वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा के 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "1971 से पाकिस्तान भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' का आचरण ही कर रहा है। इन्होंने 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' में पीएचडी की हुई है। चाहे अफगानिस्तान हो, भारत हो या दक्षिण एशिया के अन्य देश, अगर कोई आतंकवाद का एपिक सेंटर है तो वह पाकिस्तान है। जिन लोगों ने 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' में पीएचडी की हुई है, वे दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। वह खुद को ही हास्य का पात्र बना लेते हैं।"

 

Tags: Manish Tewari , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD