Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट

Rajkummar Rao, Sanya Malhotra, Toaster, Toaster Trailer, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 17:09 IST

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म एक ऐसे आदमी के बचत करने के पक्के इरादे की कहानी है, जो चाहे कुछ भी हो जाए, बचत करना नहीं छोड़ता है। ट्रेलर में राजकुमार राव रमाकांत नामक प्यारे और सीधे-सादे कंजूस के रोल में दिख रहे हैं। रमाकांत को लगता है कि हर बचाया हुआ रुपया उसकी बड़ी जीत है।

वह रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों से भी ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की कोशिश करता है और जिस चीज पर एक बार पैसे खर्च कर देता है, उसे आसानी से जाने नहीं देता। रमाकांत बचत करने के मामले में एक बिल्कुल ही नए स्तर पर पहुंच जाता है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब रमाकांत और उसकी पत्नी एक शादी में किसी को टोस्टर गिफ्ट करते हैं।

बाद में उसे पता चलता है कि उस कपल का तलाक हो गया और टोस्टर दान कर दिया गया। यह सुनकर वह परेशान हो जाता है और टोस्टर वापस लाने के लिए निकल पड़ता है। टोस्टर वापस लाने की इस कोशिश में वह खुद और अपने आसपास के लोगों को अजीब और मुश्किल हालात में फंसा देता है। वह जितनी बार चीज़ों को ठीक करने की कोशिश करता है, उतनी ही ज्यादा परेशानी बढ़ती जाती है।

फिल्म को लेकर अभिनेता राजकुमार राव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "फिल्म 'टोस्टर' मेरे लिए एक खास फिल्म है क्योंकि यह हमारे प्रोडक्शन हाउस, 'कम्पा फिल्म' के तहत हमारी पहली फिल्म है और इसे पत्रलेखा ने प्रोड्यूस किया है। मैं फिल्म की कहानी को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए सच में बहुत उत्साहित हूं। इस फिल्म की जिस बात ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया है वह थी कि कैसे छोटी सी चीज किसी इंसान के दिमाग पर पूरी तरह से हावी हो सकती है।

उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा, "रमाकांत ऐसा व्यक्ति है जो सोचता है कि जो वह कर रहा है, वह बिल्कुल सही है। वह अपने कामों को अतिवादी नहीं बल्कि व्यावहारिक मानता है। लेकिन यही बात इस पूरी यात्रा को अनोखा और अप्रत्याशित बना देती है। यह कहानी बहुत वास्तविक जीवन से जुड़ी हुई है। धीरे-धीरे ईमानदारी को अराजकता में बदलते देखना ही इस फिल्म को मजेदार बनाता है।

इतनी शानदार कास्ट के साथ काम करना भी बहुत अच्छा अनुभव रहा। नेटफ्लिक्स के साथ दोबारा काम करना भी खुशी की बात है। उन्होंने हमेशा नई कहानियों को आगे बढ़ाया है।" निर्देशक विवेकदास चौधरी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं और राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के प्रोडक्शन हाउस 'कम्पा फिल्म' की पहली फिल्म है।

पत्रलेखा द्वारा निर्मित फिल्म 'टोस्टर' में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, जितेंद्र जोशी, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। निर्देशक विवेक दास चौधरी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म अब 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

Tags: Rajkummar Rao , Sanya Malhotra , Toaster , Toaster Trailer , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD