Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'कप्तान' में अपराधी के किरदार में दिखेंगे सिद्धार्थ निगम, रोल के लिए की स्पेशल एक्टिंग वर्कशॉप

Web Series, Siddharth Nigam, Kaptaan, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 16:25 IST

अभिनेता सिद्धार्थ निगम इन दिनों एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरीज में उन्होंने एक कबीर नाम के आक्रामक, भावुक और दृढ़ निश्चयी अपराधी का किरदार निभाया है। सिद्धार्थ निगम ने हाल ही में आईएएनएस के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म कबीर का रोल मिलने के बाद उन्होंने इमोशनल लेयर्स को बेहतर समझने के लिए एक्टिंग वर्कशॉप की थी।

उन्होंने बताया, "इस किरदार में बहुत गहराई और अंदरूनी संघर्ष हैं। वर्कशॉप ने मुझे हर सीन को नई नजर से देखने में मदद की। यह मेरे करियर का अहम पड़ाव था। सिद्धार्थ ने आगे अपने किरदार को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा, "मेरा रोल चैलेंजिंग नहीं, बल्कि बहुत रोमांचक है। हर एक्टर लेयर्ड रोल चाहता है जिसमें एक्शन, इमोशन और हल्का ह्यूमर भी हो।

इस स्क्रिप्ट में ये सारे एलिमेंट पहले से थे, इसलिए मुझे सब एक्सप्लोर करने का पूरा मौका मिला।" उन्होंने शूटिंग के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया। अभिनेता ने कहा, "शूटिंग के दौरान हमारे लिए सबसे बड़ा चुनौती थी मौसम। हम हर दिन तेज गर्मी में शूटिंग कर रहे थे और उसमें भरपूर एक्शन सीन भी थे। एक बार अंजुम शर्मा के साथ फाइट सीन के दौरान हम यह भी नहीं समझ पा रहे थे कि किसे ज्यादा पसीना आ रहा है।

इतना इंटेंस था सब कुछ, लेकिन इतने अच्छे कलाकारों के साथ काम करने से सब मजेदार लगने लगा।" आईएएनएस ने सवाल पूछा, "आजकल ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर्स की बाढ़ आ गई है। ‘कप्तान’ को क्या अलग बनाता है? सिद्धार्थ ने जवाब दिया, "मुझे नहीं पता कि यह कितना अलग है, लेकिन यह निश्चित रूप से बहुत एंटरटेनिंग है। 

कहानी मजबूत है और हमारे डायरेक्टर इस जॉनर को अच्छी तरह समझते हैं। सबसे बड़ी बात हम सबने शूटिंग में बहुत मजा लिया और वो एनर्जी स्क्रीन पर साफ दिखती है।" सिद्धार्थ ने आगे कहा कि एक्टर का काम अपने सीन अच्छे से करना होता है। बाकी चीजें उनके कंट्रोल में नहीं होतीं। आज के समय में एक भी दमदार सीन दर्शकों के जेहन में लंबे समय तक रह सकता है या वायरल हो सकता है।

संख्या मायने नहीं रखती, असर मायने रखता है। सिद्धार्थ ने टीम की तारीफ करते हुए कहा, "इस शो में कई ऐसे एक्टर हैं जिनकी उतनी चर्चा नहीं होती, लेकिन वे बेहद काबिल हैं। हर कोई खुद को साबित करने के लिए बेताब था, चाहे हम कड़ाके की गर्मी में शूटिंग कर रहे हों या मुश्किल हालात में। इसी जुनून ने काम करने का एक बेहतरीन माहौल बनाया।"

 

Tags: Web Series , Siddharth Nigam , Kaptaan , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD