Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : सीएसके के खिलाफ मैच से पहले रजत पाटीदार और जितेश शर्मा तिरुमाला मंदिर पहुंचे

Sports News, Criicket, IPL, IPL 2026, Rajat Patidar, Jitesh Sharma, Tirupati
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

तिरुपति , 04 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 13:59 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार और विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने शनिवार को पवित्र तिरुमाला मंदिर में पूजा-अर्चना की। आंध्र प्रदेश में शेषचलम पहाड़ियों पर बना, तिरुमाला का वेंकटेश्वर मंदिर हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है। भगवान वेंकटेश्वर जो विष्णु के अवतार हैं को समर्पित इस मंदिर में हर साल 24 मिलियन से ज्यादा तीर्थयात्री आते हैं।

पाटीदार और जितेश पिछले साल सीएसके के खिलाफ मैच से पहले इस पवित्र जगह पर गए थे। उस मैच में आरसीबी जीती थी। आरसीबी ने पिछले साल पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। पाटीदार, जो हाल ही में पिता बने हैं, 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ खेले गए हुए मैच में अच्छे फॉर्म में दिखे थे।

पाटीदार ने 12 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली थी। जितेश शर्मा पिछले मैच में फ्लॉप रहे थे। सीएसके के खिलाफ वह बड़ी पारी खेल टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने की कोशिश करेंगे। आरसीबी ने आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच एसआरएच के खिलाफ खेला था और बेहतरीन जीत दर्ज की थी। आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे। आरसीबी ने विराट कोहली के 38 गेंदों पर नाबाद 69 और देवदत्त पड्डिकल के 26 गेंदों पर बनाए 61 रन की बदौलत 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीता था। आरसीबी के लिए इस मैच में अनफिट जोश हेजलवुड की जगह खेले न्यूजीलैंड के जैकब डफी ने बेहतरीन गेंदबाजी की थी और 3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।

आईपीएल 2026 में आरसीबी अपना दूसरा मुकाबला रविवार को अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलेगी। सीएसके अपने पहले दो मुकाबले हार चुकी है। टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है, जबकि आरसीबी अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। 

 

Tags: Sports News , Criicket , IPL , IPL 2026 , Rajat Patidar , Jitesh Sharma , Tirupati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD