Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

केरल में हम रिकॉर्ड नंबर से जीतेंगे : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, Kerala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

कोल्लम , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 04, 2026, 12:03 IST

केरल विधानसभा चुनाव में एनडीए की सीट जीतने की उम्मीदों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दावा किया कि हम रिकॉर्ड नंबर से सीटें जीतेंगे। उन्होंने कहा कि अभी मैं केरल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम जो भी करेंगे, भारत के लोगों की भलाई के लिए करेंगे। हम हर कम्युनिटी को साथ लेकर चलेंगे।

कांग्रेस के उलट, जो मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाना चाहती है और सिर्फ वोट पाने के लिए उन्हें खुश करना चाहती है। किरेन रिजिजू ने सवाल किया- अगर मुसलमान गरीब हैं, तो उन्हें गरीब किसने बनाया? कांग्रेस पार्टी ने। किरेन रिजिजू ने कहा कि आज वे क्रिश्चियन कम्युनिटी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब कोई उनकी सुनने वाला नहीं है।

केरल के लोग अब कम्युनिस्टों और कांग्रेस पार्टी का गेम प्लान समझ गए हैं। इतने साल से सिर्फ ये दो ग्रुप ही पावर एक्सचेंज करते रहे हैं। अब तीसरी पार्टी को मौका मिलने का समय है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता। वहीं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने केरल के लोगों के नाम एक पत्र लिखा।

इसमें उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की ‘फर्जी गारंटियों’ का जिक्र किया है और सावधान रहने की अपील की है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि केरल अपने शिक्षित और जागरूक नागरिकों के लिए जाना जाता है, जो वोट देने से पहले सोच-समझकर फैसला करते हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों के समय कई नेता केरल आ रहे हैं और कई वादे कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा कि मैं एक केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना का सांसद होने के नाते वहां की स्थिति को करीब से देख चुका हूं। तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए 6 गारंटी और 420 से ज्यादा वादे किए थे, जो किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों से जुड़े थे। इन वादों का बड़े स्तर पर प्रचार किया गया था, जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जैसे बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था, लेकिन ये गारंटी पूरी तरह से फर्जी साबित हुई हैं।

 

Tags: Kiren Rijiju , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD