Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मंडियों में बिना किसी रुकावट के गेहूं की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने के लिए उच्च प्रशासन को सरकार ने निर्देश जारी किए : कुलदीप सिंह धालीवाल

पंजाब में भाजपा को चुनाव वर्ष में फायदा पहुंचाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है भेदभावपूर्ण व्यवहार : कुलदीप सिंह धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Amritsar, Ajnala
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 17:35 IST

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य की लगभग 1900 अनाज मंडियों में रबी की मुख्य फसल गेहूं की लगभग 132 लाख मीट्रिक टन आवक का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य भर के डिप्टी कमिश्नरों, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों, सरकारी खरीद एजेंसियों, मंडी बोर्ड/मार्केट कमेटियों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि गेहूं की खरीद बिना किसी रुकावट के समय पर सुनिश्चित की जाए। इसके लिए बोरियों की व्यवस्था, फसल उठान, 24 घंटे में भुगतान, मंडियों में बिजली, पीने का पानी, तिरपाल, साफ-सफाई आदि के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। 

खरीद व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आढ़तियों और पल्लेदारों से भी अपील की कि वे किसानों द्वारा कठिन परिस्थितियों में उगाई गई गेहूं की फसल की खरीद और संभाल में सरकार का सहयोग करें।धालीवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र अजनाला के विभिन्न गांवों में “शानदार चार साल, भगवंत मान के साथ” अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और किसानों व खेत मजदूरों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि पंजाब के ग्रामीण विकास के लिए 9000 करोड़ रुपये, जीएसटी बकाया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के फंड रोके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के साथ भेदभावपूर्ण रवैया है और अब चुनाव वर्ष में भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए गेहूं खरीद में बाधा डालने की साजिश की जा रही है।

धालीवाल ने बताया कि भगवंत मान  ने आढ़तियों की मांगों को लेकर अमित शाह के साथ बैठक की और बाद में नरेंद्र मोदी के साथ हुई बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र के इस रवैये के बावजूद पंजाब सरकार मंडियों में गेहूं के एक-एक दाने की खरीद सुनिश्चित करेगी और किसानों व मजदूरों को राहत देगी।

उन्होंने यह भी बताया कि अजनाला क्षेत्र की 9 मंडियों में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से 14 नए शेड बनाए गए हैं, ताकि किसानों, पल्लेदारों और आढ़तियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके अलावा मंडियों तक जाने वाली लिंक सड़कों के उन्नयन पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Amritsar , Ajnala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD