Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'धुरंधर-2' एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल, अभी नहीं तोड़ पाई 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शन

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 16:42 IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। हर दिन फिल्म की कमाई तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि फिल्म 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शन नहीं तोड़ पाई है। यह दोनों ही फिल्में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म जल्द ही बाहुबली-2 का कलेक्शन तोड़ने में कामयाब होगी।

आदित्य धर की आधिकारिक कंपनी बी62स्टूडियो ने फिल्म के दो सप्ताह के आंकड़े जारी किए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 690 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन दूसरे हफ्ते फिल्म ने 961 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म का दो सप्ताह में ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,134 करोड़ हो गया है और फिल्म का वर्ल्ड वाइल्ड कलेक्शन 1501 करोड़ हो चुका है।

फिल्म ने 9वें दिन 42 करोड़, 10वें दिन 64 करोड़, 11वें दिन 71 करोड़, 12वें दिन 26, 13वें दिन 28 करोड़, 14वें दिन 21 करोड़ और 15वें दिन 19 करोड़ का कलेक्शन किया है। ओवरसीज आंकड़े 367 करोड़ तक पहुंच चुके हैं। जारी किए गए आंकड़ों को देखकर साफ है कि फिल्म भारत में ही सबसे ज्यादा कमाई कर रही है। विदेशों में फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है।

ग्रॉस इंडिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन पुष्पा-2 और बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए फिल्म को अभी और लंबा रास्ता तय करना है। धुरंधर-2 का नेट इंडिया कलेक्शन अभी 961 करोड़ है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' का नेट इंडिया कलेक्शन 1234 करोड़ रुपए है जबकि 'बाहुबली-2' का 1,034 करोड़ रुपए है। 

धुरंधर-2 अगर इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही बाहुबली-2 का रिकॉर्ड भी तोड़ देगी। फिल्म आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और इसी कारण है कि अक्षय कुमार ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत-बंगला' की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया है।

 

Tags: Ranveer Singh , Dhurandhar 2 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD