Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एक्शन के मैदान में अहान पांडे की एंट्री, अली अब्बास जफर ने दिखाया 'इंटेंस' फर्स्ट लुक

Ahaan Panday, Ali Abbas Zafar, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 16:38 IST

फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की ज्यादातर फिल्में दमदार एक्शन और रोमांच से भरपूर होती हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाती हैं। अब उनके आगामी अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में अभिनेता अहान पांडे नजर आएंगे। शुक्रवार को अली ने अहान का फर्स्ट लुक जारी किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अहान की पहली झलक शेयर की है।

तस्वीर में अहान की तीखी नजर और इंटेंस लुक साफ दिख रहा है। क्लैपबोर्ड के साथ यह फोटो दर्शकों को फिल्म के हाई-स्टेक्स एक्शन सीन की झलक दे रही है। साथ ही अहान के रोमांटिक हीरो वाले अंदाज को भी उजागर कर रही है। आगामी अनटाइटल्ड फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले रिलीज की जाएगी। फिल्म में अहान के साथ सरवरी, ऐश्वर्या ठाकरे, बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। अली अब्बास जफर अपनी स्टाइलिश और बड़े बजट वाली मनोरंजक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

उन्होंने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म में भी वे एक्शन और रोमांस का शानदार तड़का लेकर आएंगे। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की अन्य जानकारी अभी गुप्त रखी है, लेकिन पहली झलक ने दर्शकों में काफी उत्साह जाग्रत कर दिया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म एक्शन-रोमांस जॉनर में एक बड़ा एंटरटेनर साबित हो सकती है।

यशराज फिल्म्स के डेवलपमेंट प्रोग्राम में उन्होंने एक्टिंग, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस की ट्रेनिंग ली। अहान पांडे ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले अपने करियर की शुरुआत की थी। इससे पहले वे स्टूडियों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सैयारा' से अभिनेत्री अनीत पड्डा के साथ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

 यह फिल्म भी यशराज के बैनर तले रिलीज की गई थी। 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। 2025 में आई एक ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म को मोहित सूरी द्वारा निर्देशित किया गया था।

 

Tags: Ahaan Panday , Ali Abbas Zafar , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD