Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप सभी का काम शब्दों से परे...मां बनी सोनम कपूर ने हॉस्पिटल की टीम का जताया आभार

Sonam Kapoor, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 03 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 16:37 IST

हाल ही में दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए अस्पताल की टीम का आभार व्यक्त किया है। सोनम का मानना है कि अस्पताल की टीम का काम शानदार रहा और उनके लिए आभार शब्दों से परे है। सोनम ने इंस्टाग्राम लिखा कि उनके दूसरे बेटे के जन्म के दौरान एचएन रिलायंस हॉस्पिटल ने पूरे अनुभव को यादगार और अविश्वसनीय बना दिया।

सोनम कपूर ने अपनी पोस्ट में अस्पताल की पूरी टीम, खासकर अपनी ओबीजीवाईएन डॉक्टर अवन दादिना का विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, “डॉ. अवन दादिना ने मेरी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान मेरी देखभाल व मार्गदर्शन किया। उनकी देखभाल में एक ऐसा भरोसा, शांति और आश्वासन महसूस होता है, जो बहुत कम देखने को मिलता है।

मैं उनके सहयोग, समझदारी और विनम्रता के लिए हमेशा आभारी रहूंगी।” सोनम ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा, “आप सभी ने न सिर्फ पेशेवर तरीके से काम किया बल्कि अपनी कोमलता, सहानुभूति और सच्ची परवाह से उम्मीद से कहीं ज्यादा दिया। अस्पताल में हमेशा ऐसी उम्मीद नहीं की जाती, लेकिन ऐसा ही होना चाहिए। इसी बात ने इस अनुभव को इतना यादगार बना दिया।” 

उन्होंने अस्पताल की चेयरपर्सन नीता अंबानी का भी शुक्रिया अदा किया और लिखा, “नीता आंटी ने जो कुछ बनाया है, वह सचमुच कमाल का है, एक ऐसी जगह जहां बेहतरीन सेवा और करुणा का अद्भुत मेल देखने को मिलता है।” पोस्ट के अंत में सोनम ने लिखा, “मैं बहुत ज्यादा आभारी, सुरक्षित और धन्य महसूस कर रही हूं। हमारी देखभाल करने वाली इस बेहतरीन टीम की मैं हमेशा आभारी रहूंगी, यहां का अनुभव मेरे लिए बेहद खास रहा।” 

सोनम कपूर ने बीते साल नवंबर में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और सोशल मीडिया पर 29 मार्च को किए पोस्ट में बताया कि अब दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। सोनम ने पोस्ट में खुशी जाहिर करते हुए लिखा था, “बेहद शुक्रगुजार और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें 29 मार्च को अपने बेटे के आने की खुशखबरी सुनाते हुए बहुत खुशी हो रही है।

हमारा परिवार और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल खुशियों से और भी ज्यादा भर गया है।” उन्होंने अगस्त 2022 में अपने पहले बेटे वायु का को जन्म दिया था। अब उनका परिवार चार सदस्यों का हो गया है।

 

Tags: Sonam Kapoor , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD