Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : केकेआर को 65 रन से हराकर एसआरएच ने खोला जीत का खाता

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Heinrich Klaasen, Sunrisers Hyderabad, Kolkata Knight Riders, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 12:50 IST

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले को 65 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ एसआरएच ने जीत का खाता खोल लिया है, जबकि केकेआर को लगातार दूसरे मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 विकेट खोकर 226 रन ही बना सकी।

इस टीम को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.4 ओवरों में 82 रन जुटाए। ट्रेविस हेड 21 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए, उनकी इस पारी में 3 छक्के और 6 चौके शामिल रहे। इनके अलावा, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 48 रन टीम के खाते में जोड़े।

सलामी जोड़ी के टूटने के बाद टीम ने तेजी से विकेट गंवाए। 9.2 ओवरों तक एसआरएच का स्कोर 118/4 था। यहां से हेनरिक क्लासेन ने नितीश रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 गेंदों में 82 रन जोड़कर टीम का दोहरा शतक पूरा कराया। क्लासेन 35 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नितीश रेड्डी ने 39 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजरबानी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट निकाले। कार्तिक त्यागी और अनुकूल रॉय के नाम पर 1-1 विकेट रहा। इसके जवाब में केकेआर 16 ओवरों में महज 161 रन पर सिमट गई। फिन एलन ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 1.3 ओवरों में 30 रन की साझेदारी की। एलन महज 7 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए।

उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। रहाणे ने टीम के खाते में 8 रन का योगदान दिया। अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रिंकू ने 35 रन जुटाए, जबकि अंगकृष ने 29 गेंदों में 2 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। एचआरएच के खेमे से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि ईशान मलिंगा और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट निकाले। 1 विकेट हर्ष दुबे के नाम रहा। 

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Heinrich Klaasen , Sunrisers Hyderabad , Kolkata Knight Riders , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD