Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईपीएल 2026 : एसआरएच के लिए 'छक्कों का शतक' लगाने वाले पहले भारतीय बने अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Sunrisers Hyderabad, Kolkata Knight Riders, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 03, 2026, 12:46 IST

आईपीएल 2026 के छठे मुकाबले में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हो रही है। अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 48 रनों की दमदार पारी खेली। अभिषेक एसआरएच की तरफ से आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

केकेआर के खिलाफ 48 रनों की पारी में अभिषेक ने 4 चौके और चार छक्के लगाए। अपनी इस इनिंग में अभिषेक ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 100 छक्के पूरे किए। एसआरएच की ओर से खेलते हुए अभिषेक यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल दूसरे बल्लेबाज हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अब तक 101 छक्के लगाए हैं।

अभिषेक से आगे इस लिस्ट में अब सिर्फ डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने एसआरएच की जर्सी में खेलते हुए 143 छक्के लगाए हैं। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने दमदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 82 रन जोड़े। अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रनों की आतिशी पारी खेली, तो ट्रेविस हेड ने 21 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए।

अभिषेक-हेड की तूफानी बल्लेबाजी के बूते एसआरएच ने आईपीएल के पावरप्ले में अपना संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। छह ओवर के पावरप्ले में टीम एक विकेट खोकर 84 रन बनाने में सफल रही। हालांकि, कप्तान ईशान किशन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। हालांकि, आरसीबी के बल्लेबाजों ने 202 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

 

Tags: Abhishek Sharma , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Sunrisers Hyderabad , Kolkata Knight Riders , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD