Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सीखने से शुरू हुआ सफर अब जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया : अमिताभ बच्चन

Amitabh Bachchan, Bollywood, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 02 Apr 2026

Last updated on: Apr 02, 2026, 13:11 IST

हिंदी सिनेमा के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर काफी सक्रिय रहते हैं और इसके माध्यम से अपने मन के भाव फैंस तक पहुंचाते रहते हैं। गुरुवार को उन्होंने ब्लॉग के मतलब और उसके विकास के बारे में बात की। अमिताभ ने बताया कि ब्लॉग की शुरुआत सीखने की प्रक्रिया से हुई थी, धीरे-धीरे यह उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया। 

इसमें निरंतरता है, जो जीवन की अनिश्चितताओं के बीच भी बनी रहती है। उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, "हर उस चीज के लिए हमेशा एक सही समय और जगह होती है, जिसके करने, मानने और पूरा करने की जरूरत होती है।" उन्होंने अपने ब्लॉग को सिर्फ एक प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि एक खास जगह बताया। 

अभिनेता ने कहा कि यह उन्हें दुनिया भर के लोगों से जोड़ती है। उन्होंने लिखा, "ब्लॉग हम सबको जोड़ता है। कभी-कभी यह हमें दूर ले जाता है, तो कभी हमेशा उपस्थित रहने की कोशिश करता है।" बच्चन ने आगे लिखा, "लेकिन यह हमेशा आने और अपनी हाजिरी लगाने की कोशिश करता है। 

तो जो चीज सीखने के तौर पर शुरू हुई थी, वह अब एक सीखी हुई चीज बन गई है।"अमिताभ बच्चन 80 से अधिक उम्र में भी काफी सक्रिय और संवेदनशील दिखते हैं। उनका ब्लॉग उनके व्यक्तित्व का आईना है, जहां वे बिना किसी फिल्टर के अपने विचार सभी के सामने रखते हैं।

अमिताभ बच्चन का ब्लॉग उनके प्रशंसकों (जिन्हें वह एक्सटेंडड फैमिली कहते हैं) से जुड़ने का एक प्रमुख माध्यम है। अमिताभ बच्चन ने 2008 में टम्बलर ब्लॉग की शुरुआत की थी और 2025 में ब्लॉगिंग के 17 साल पूरे किए। वह अक्सर पोस्ट करते हैं।

ब्लॉग में वह अपने जीवन, संघर्ष और हरिवंश राय बच्चन की कविताओं से प्रेरित होकर मानवीय अनुभवों के बारे में लिखते हैं। अभिनेता का मानना है कि ब्लॉग उन्हें सीधे अपने प्रशंसकों से जुड़ने का मौका देता है, बिना किसी दूसरे माध्यम के। यह उनके विचारों, भावनाओं और उनके जीवन के दर्शन को करीब से जानने का एक जरिया है।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD