Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा सरकारी एजेंसियों का कर रही दुरुपयोग, इस बार होगा पतन : ममता बनर्जी

Mamata Banerjee, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 17:09 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में स्थित अल-अमीन मॉडल स्कूल पपुरी ग्राउंड में ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के तहत जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, "कल उन्होंने गैस की कीमत में बढ़ोतरी की है। ऑटो चालित सिलेंडरों और यूरिया की दरें भी बढ़ा दी गई हैं।

उर्वरक कंपनियों पर निर्भरता कम करने के लिए उन्हें यहां लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को अधिक कीमत पर यूरिया न खरीदना पड़े। मैं फिर से दोहराना चाहूंगी कि तृणमूल जनता की पार्टी है, यह जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। हम अपने वादे पूरे करते हैं।"ममता बनर्जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, "आज यह केंद्रीय बलों को कह रहे हैं, जाइए जाकर घर-घर में छापा मारिए।

वो मेरे दोस्त हैं, मेरे दुश्मन नहीं। मैं आपसे कहना चाहती हूं, यह भाजपा सरकार टिकने वाली नहीं है। इस वर्ष 2026 में ही इनका पतन होगा। किसी भी दिन, किसी भी निरपेक्ष एजेंसी को कोई भी सरकार इस तरीके से काम पर नहीं लगाया है। भाजपा ने जो किया है, उसकी कोई तुलना नहीं है। कितना भी बाहर से पर्यवेक्षक भेजिए, लोग वोट करेंगे, पर्यवेक्षक वोट नहीं देंगे।"

इसके पहले 31 मार्च को ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत कर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा था, "यह अत्यंत चिंता का विषय है कि निर्वाचन आयोग जैसा संवैधानिक प्राधिकरण बंगाल की जनता के लोकतांत्रिक और मौलिक अधिकारों को कमजोर करता प्रतीत हो रहा है।

त्रुटिपूर्ण और लक्षित प्रतीत होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया ने लाखों लोगों को गंभीर कठिनाई में डाल दिया है, जिससे कई लोग मताधिकार से वंचित होने के कगार पर पहुंच गए हैं। इस प्रक्रिया में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई है। यह अत्यंत दुखद है कि ऐसी घटनाओं के बावजूद भी निर्वाचन आयोग ने अधिक मानवीय और उत्तरदायी दृष्टिकोण नहीं अपनाया है।"

 

Tags: Mamata Banerjee , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD