Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन बनाए रखेगी सरकार : सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari, BJP West Bengal, Chief Minister of West Bengal, West Bengal, Kolkata
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

कोलकाता , 14 Jul 2026

Last updated on: Jul 14, 2026, 14:58 IST

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बड़े निवेश और औद्योगिक विस्तार के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को साल्ट लेक स्थित बनबितान में 'अरण्य सप्ताह' (वन सप्ताह) का उद्घाटन किया।

यह अभियान 14 जुलाई से 20 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान उन्होंने 'बनरथ' को भी रवाना किया और लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान लोगों से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।

सभा को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि किसी भी विकास परियोजना की मंजूरी के लिए यह नियम है कि कुल परियोजना क्षेत्र का दो-तिहाई हिस्सा आवश्यक बुनियादी ढांचे के लिए और शेष एक-तिहाई हिस्सा वृक्षारोपण के लिए निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले इस नियम का पूरी तरह पालन नहीं किया जाता था, लेकिन उनकी सरकार इसे सख्ती से लागू करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शहरों में कंक्रीट के जंगल तेजी से बढ़ रहे हैं। जिन इलाकों में दस वर्ष पहले घने जंगल हुआ करते थे, वहां अब हरियाली तेजी से खत्म हो रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर बंगाल के तराई और डुआर्स क्षेत्रों के जंगलों की स्थिति भी चिंताजनक हो गई है। उन्होंने कहा, "मैं इस मिट्टी का बेटा हूं। पिछले कुछ वर्षों में मैंने अपनी आंखों से देखा है कि राज्य के जंगलों को किस तरह नुकसान पहुंचाया गया। पेड़ों तक को नहीं छोड़ा गया।

इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण की जरूरत है।" उनके इस बयान को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर परोक्ष हमला माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष के शेष समय में पूरे पश्चिम बंगाल में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को विशेष रूप से नारियल के पौधों का बड़े पैमाने पर वितरण करने का निर्देश दिया है।

उनका कहना था कि वैज्ञानिक अध्ययनों में यह सामने आया है कि नारियल के पेड़ आकाशीय बिजली (तड़ित) के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को भी पौधे वितरित किए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।

 

Tags: Suvendu Adhikari , BJP West Bengal , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , Kolkata

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD