Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत : सुनील जाखड़

Sunil Jakhar
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Apr 2026

Last updated on: Apr 01, 2026, 16:17 IST

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फुल्का के पार्टी ज्वाइन करने पर खुशी जाहिए करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फुल्का का भाजपा के साथ जुड़ना सिख धर्म के लोगों का पीएम मोदी पर विश्वास को और मजबूत करता है। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अधिवक्ता एच.एस. फुल्का ने भाजपा का दामन थामा।

सुनील जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया, "सिख धर्म के लिए न्याय की लड़ाई निडर होकर लड़ने वाले एडवोकेट एच. एस. फुल्का, जिन्हें सिख समाज का हर व्यक्ति सम्मान की दृष्टि से देखता है, आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।" उन्होंने कहा, "फुल्का जैसे उच्च चरित्र वाले सिख व्यक्तित्व का भाजपा से जुड़ना यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सच्चे मन से सिख धर्म और सिखी के लिए कार्य कर रही है और सच के सामने विरोधियों द्वारा फैलाए गए झूठ के भ्रम टूट रहे हैं।

एडवोकेट एच. एस. फुल्का का पार्टी में शामिल होने पर दिल की गहराइयों से स्वागत।" गौरतलब है कि एच.एस. फुल्का की पहचान सिर्फ एक वकील के रूप में नहीं, बल्कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए न्याय की लंबी लड़ाई लड़ने वाले एक मजबूत आवाज के रूप में रही है। उन्होंने कई दशकों तक कोर्ट में पीड़ितों का पक्ष रखा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष किया।

इसी वजह से पंजाब और सिख समुदाय में उनका गहरा सम्मान है। एच.एस. फुल्का पहले आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े रहे हैं और विधायक भी रह चुके हैं। अब उन्होंने भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक रूप से एक नई शुरुआत की है। उनका भाजपा में शामिल होना राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

 

Tags: Sunil Jakhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD