Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

15 की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ '15 गेंदों' में लगाई आईपीएल फिफ्टी

Vaibhav Sooryavanshi, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Rajasthan Royals, Chennai Super Kings, CSK, Guwahati
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

गुवाहाटी , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 12:38 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2023 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

इस फेहरिस्त में केएल राहुल, पैट कमिंस और रोमारियो शेफर्ड संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होने 14-14 गेंदों में यह कारनामा किया था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी से पहले यूसुफ पठान, सुनील नरेन, निकोलस पूरण और जेक फ्रेजर-मैकगर्क 15-15 गेंदों में पचासा लगा चुके हैं। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दो बार इतनी ही गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया है।

राजस्थान रॉयल्स की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों में यशस्वी जायसवाल (13 बॉल) शीर्ष पर हैं। वैभव सूर्यवंशी का नाम लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर है, क्योंकि इस मैच से पहले उन्होंने साल 2025 में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 17 गेंदों में यह कारनामा किया था। जोस बटलर ने साल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स के विरुद्ध 18 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा छुआ था।

रविवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 18 रन और सरफराज खान ने 17 रन का योगदान दिया।

विपक्षी खेमे से जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6.2 ओवरों में 75 रन की साझेदारी की। वैभव 17 गेंदो में 5 छक्कों और 4 चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए।

 

Tags: Vaibhav Sooryavanshi , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Rajasthan Royals , Chennai Super Kings , CSK , Guwahati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD