Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब सरकार का चार साल का कार्यकाल विकास और खुशहाली का प्रतीक : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल ’ के तहत लोगों के साथ किया सीधा संवाद

Mohinder Bhagat, Jalandhar
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 31, 2026, 11:24 IST

पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत ने आज ‘शानदार चार साल भगवंत मान दे नाल’ मुहिम के तहत शहर के वार्ड नंबर 57 की ग्रोवर कॉलोनी में सीधे संवाद के दौरान लोगों को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की शानदार उपलब्धियों से परिचित करवाया।

इस मौके पर लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का चार साल का कार्यकाल विकास और खुशहाली का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन चार सालों में मान सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, रोजगार, इंडस्ट्री समेत अन्य प्रमुख क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाकर सूबे के विकास को तेज रफ्तार दी है।

श्री भगत ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसने सत्ता में आने से पहले लोगों से किए हर वादे को निभाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से जहां आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई है, वहीं सूबे के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है।

शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों की सूरत बदली गई है। खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत किया गया है। इसके अलावा राज्य के 90 प्रतिशत परिवारों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, लाखों किसानों के खेतों तक नहरी पानी, 65,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। साथ ही नशे पर निर्भर व्यक्तियों को पुनः समाज से जोड़ने के लिए उनके पुनर्वास पर भी जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए पंजाब सरकार ने ‘मांवां-धीया सत्कार योजना’ लागू की है। जिसके तहत इस बजट में एस.सी. वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने का प्रबंध किया गया है। 

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस मौके पर इलाके के बड़ी संख्या में निवासी मौजूद थे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD