Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया

 

पहले हफ्ते की तुलना में धीमी पड़ी 'धुरंधर-2' की रफ्तार, वीकेंड पर कम हुई कमाई

'Dhurandhar 2' slows down compared to the first week, weekend earnings dip

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Dhurandhar The Revenge, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywod News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 16:32 IST

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने के बाद भी अपनी रफ्तार कम होने के नाम नहीं ले रही है। फिल्म पहले ही 'पठान', 'जवान', और 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म की ओपनिंग के बाद फिल्म ने दूसरे वीकेंड में भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पहले हफ्ते की तुलना में दूसरे हफ्ते के कलेक्शन में कमी आई है।

अब देखना यह होगा कि फिल्म अपने तीसरे हफ्ते कमाई को कितना बरकरार रख पाती है। आदित्य धर की कंपनी बी62 स्टूडियो ने फिल्म के आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने अब तक विश्व भर में 1365 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म का 11 दिन का कलेक्शन है। फिल्म ने दूसरे हफ्ते, यानी आठवें दिन, पहले हफ्ते की तुलना में कम कमाई की।

फिल्म ने यहां पहले दो दिन 145 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन 53 करोड़ का कलेक्शन किया। नौवें दिन फिल्म ने 42 करोड़, दसवें दिन 64 करोड़, और 11वें दिन 71 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म का कलेक्शन पहले हफ्ते की तुलना में काफी कम हो गया है। पहले हफ्ते के वीकेंड पर रविवार को फिल्म ने 117 करोड़ का कलेक्शन किया था लेकिन अब दूसरे वीकेंड के रविवार को फिल्म 71 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

भले ही फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है, लेकिन फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। कुल 11 दिन की कमाई की बात करें तो धुरंधर-2 भारत में 1023 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन करने में कामयाब रही है, जबकि नेट कलेक्शन 867 करोड़ रुपए है। फिल्म की ओवरसीज कमाई 342 करोड़ रुपए है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक विश्व भर में 1365 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

बता दें कि फिल्म का कलेक्शन ही सिनेमा पर राज नहीं कर रहा है, बल्कि फिल्म का हर किरदार और कहानी भी फैंस के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म में रणवीर सिंह की जसकीरत सिंह रंगी से हमजा अली बनने की कहानी ने फैंस के दिलों को छू लिया। अर्जुन रामपाल की खूंखार एक्टिंग को भी खूब प्यार मिल रहा है और सिनेमा की हर बड़ी हस्ती सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ कर रही है।

 

Tags: Ranveer Singh , Dhurandhar 2 , Dhurandhar The Revenge , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywod News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD