Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : गुजरात के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं पंजाब किंग्स के ये 5 खिलाड़ी

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Punjab Kings, Gujarat Titans
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 16:31 IST

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को खेला जाना है। पंजाब ने पिछले सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इस सीजन भी दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी। आइए आपको पंजाब के उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताते हैं, जो इस मुकाबले में गुजरात के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं।

प्रियांश आर्या: प्रियांश आर्या ने आईपीएल 2025 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। प्रियांश पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। प्रियांश ने पिछले सीजन खेले 17 मुकाबलों में 179 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 475 रन बनाए थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे।प्रियांश अगर लय में नजर आए, तो गुजरात के गेंदबाजी अटैक की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।

श्रेयस अय्यर: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए पिछले सीजन बतौर बल्लेबाज लाजवाब रहा था। अय्यर ने 17 मुकाबलों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 604 रन बनाए थे। श्रेयस को नंबर तीन की पोजीशन रास आई थी। अय्यर पारी को बुनने के साथ-साथ तेजी से रन भी बटोर सकते हैं। यही कारण है कि वह गुजरात के लिए इस मुकाबले में सबसे बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

मार्को जानसेन: साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर मार्को जानसेन गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। गुजरात टाइटंस के लिहाज से बुरी खबर यह है कि जानसेन की हालिया फॉर्म काफी अच्छी चल रही है। हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में जानसेन ने सिर्फ 6 मुकाबलों में 11 विकेट निकाले थे। वहीं, जानसेन अंत के ओवरों में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं।

युजवेंद्र चहल: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपनी घूमती गेंदों से गुजरात के बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा ले सकते हैं। चहल के लिए पिछला सीजन अच्छा रहा था और उन्होंने 14 मुकाबलों में कुल 16 विकेट निकाले थे। खास बात यह है कि चहल अहम समय पर विकेट निकालने का हुनर बखूबी जानते हैं। इसके साथ ही वह अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते हुए भी नजर आएंगे।

अर्शदीप सिंह: गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी ताकत उनका टॉप ऑर्डर है। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह गुजरात के टॉप ऑर्डर को बिखेरने का दमखम रखते हैं। अर्शदीप की हवा में लहराती गेंदें और बेहतरीन यॉर्कर गुजरात के बल्लेबाजों को खासा परेशान कर सकती है। आईपीएल 2025 में अर्शदीप ने 17 मुकाबलों में 21 विकेट निकाले थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Punjab Kings , Gujarat Titans

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD