Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अक्षय कुमार ने शेयर किया जीवन का सबसे बड़ा सबक, बताया कैसे सच होते हैं सपने

Akshay Kumar, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 30 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 14:42 IST

जिंदगी में अक्सर चीजें हमारी योजना के अनुसार नहीं होतीं। कई ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनकी हमने कभी कल्पना भी नहीं की होती। इसलिए हमें कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि कोई चीज हमारी क्षमता या पहुंच के बाहर है। इस बात को हाल ही में टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के हालिया एपिसोड में अभिनेता अक्षय कुमार ने बहुत ही आसान तरीके से शो के एक कंटेस्टेंट को समझाया।

दरअसल, शो के दौरान कंटेस्टेंट स्तुति ने कहा कि उसे लगता है कि कुछ लोग 'उसकी लीग' से बाहर हैं। स्तुति ने बताया कि शाहरुख खान हमेशा से उसके क्रश रहे हैं और जब शाहरुख खान ने गौरी खान से शादी की थी, तो उसका दिल टूट गया था। फिर, उसने सोचा कि अगर शाहरुख नहीं तो आर्यन खान सही, लेकिन बाद में उसे लगा कि आर्यन खान भी उसकी लीग से बहुत बाहर हैं।

अक्षय कुमार ने स्तुति की इस बात को सुनकर अपनी जिंदगी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कुछ भी असंभव नहीं होता। इसलिए हमें खुद पर भरोसा रखना चाहिए और हर अवसर को अपनाने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी यह सोचकर सीमित नहीं रहना चाहिए कि कोई व्यक्ति या सपना उसकी पहुंच से बाहर है।

अक्षय ने अपनी कहानी बताते हुए कहा कि उनकी शादी ट्विंकल खन्ना से हुई है। ट्विंकल खन्ना दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं। अक्षय ने अपने बचपन की यादें साझा करते हुए कहा, "जब मैं छोटा था, तो मेरे पापा और मम्मी मुझे कंधों पर बिठाकर कार्टर रोड और बैंडस्टैंड घुमाने ले जाते थे।

उस समय राजेश खन्ना जी की गाड़ी वहां से गुजरती थी। तब वे मेरे ससुर नहीं थे, सिर्फ एक बड़े स्टार थे। उस समय हम उन्हें दूर से देखा करते थे।" उन्होंने आगे कहा, "किसी ने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन मेरी शादी उनकी बेटी से हो जाएगी। उस समय तो मैंने भी इसकी कल्पना नहीं की थी।"

अक्षय कुमार ने जोर देते हुए कहा कि असल में कोई भी चीज हमारी पहुंच से बाहर नहीं होती। उन्होंने बताया कि बचपन में राजेश खन्ना को देखने वाले छोटे लड़के को आजकल लोग उनके दामाद के रूप में जानते हैं। यह उदाहरण देकर उन्होंने साबित किया कि जिंदगी में सपने और मौके कभी भी हकीकत बन सकते हैं।

 

Tags: Akshay Kumar , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD