Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सीजन के पहले मैच में जीत का लंबे समय से इंतजार था : हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya, Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Mumbai Indians, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 13:37 IST

मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। इस टीम ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विरुद्ध 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने पिछली बार साल 2012 में किसी आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच जीता था।

कप्तान पंड्या ने बताया कि टीम को सीजन के अपने पहले मैच में जीत का लंबे समय से इंतजार था।  हार्दिक पंड्या ने कहा, "स्पष्ट रूप से, सीजन के पहले मैच में जीत हासिल करने के लिए हमें लंबे समय से इंतजार था। हर बार हम सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से करना चाहते हैं। पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए।"रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 विकेट खोकर 220 रन बनाए।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने पर पंड्या ने कहा, "आधुनिक क्रिकेट में यह संभव है।हमने देखा है कि यह पिच कैसी खेल रही है। गेंदबाजों को श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240-250 तक नहीं जाने दिया। ऐसे लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन 220 का स्कोर हमेशा चेज किया जा सकता है।

रोहित और रयान रिकेल्टन शानदार रहे। रयान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा किया था।" दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मैच गंवाने के बाद कहा, "मुझे लगा कि 220-225 का स्कोर एक अच्छा टोटल था। हमने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन हमारा गेंदबाजी आक्रमण अनुभवहीन था।

मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत बैटिंग लाइनअप वाली टीम के खिलाफ खेलना, हमारे लिए सीखने का एक बहुत बड़ा मौका है। वैभव, कार्तिक और मुजरबानी के अलावा, जो आईपीएल के माहौल के आदी नहीं हैं, हमारे पास दो अनुभवी स्पिनर थे, लेकिन मुझे लगा कि मुंबई इंडियंस ने बहुत अच्छी बैटिंग की। इसलिए हमारे बॉलर्स निश्चित रूप से इससे सीखेंगे।" 

केकेआर की गेंदबाजी को लेकर रहाणे ने कहा, "मुझे लगता है कि जब ग्रीन जल्द ही बॉलिंग शुरू करेंगे, तो टीम का कॉम्बिनेशन थोड़ा अलग हो जाएगा। अभी हमें टीम का संतुलन देखना होगा, ऐसे खिलाड़ी जो हमारे लिए अच्छी बॉलिंग कर सकें। हमने सच में बहुत अच्छी बैटिंग की, लेकिन बॉलिंग के साथ सही संतुलन बनाना बहुत जरूरी है।"रहाणे ने बताया कि उन्हें मैच के दौरान पैरों में काफी ऐंठन हुई, लेकिन उम्मीद है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे। मुंबई की उमस भरी परिस्थितियों में खेलना काफी कठिन रहा।

 

Tags: Hardik Pandya , Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Mumbai Indians , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD