Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पीयूष गोयल ने डब्ल्यूटीओ एमसी-14 के दौरान टॉड माइकल मैक्ले के बीच द्विपक्षीय बैठक की

दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आगामी न्यूजीलैंड यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

Piyush Goyal, Todd Michael McClay, Yaounde, Cameroon
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

याउंडे (कैमरून) , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 30, 2026, 10:54 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (डब्ल्यूटीओ एमसी-14) के दौरान न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड माइकल मैक्ले के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की आगामी न्यूजीलैंड यात्रा की तैयारियों की संक्षिप्त समीक्षा की।

न्यूजीलैंड ने इस यात्रा पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों पक्षों द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धियों की एक सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए न्यूजीलैंड प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान एक उच्च स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करेगा। दोनों पक्षों ने हाल ही में संपन्न हुए भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की।

चर्चाओं में मुक्त व्यापार समझौते के औपचारिक ढांचे से परे जाकर चरणबद्ध और व्यावहारिक तरीके से सहयोग बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया, विशेष रूप से खेल और कृषि जैसे क्षेत्रों में जहां भारतीय किसानों को कीवी और सेब की खेती का प्रशिक्षण देना शामिल है। एमसी-14 के एजेंडे पर भारत ने सदस्य-संचालित विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित।

श्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि महासभा को सुधार प्रयासों का नेतृत्व करना चाहिए। दोनों मंत्रियों ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसमिशन पर सीमा शुल्क में छूट और विकास के लिए निवेश सुविधा समझौते को शामिल करने सहित अन्य एजेंडा पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत ने इस बात पर जोर दिया कि डब्ल्यूटीओ की विश्वसनीयता के लिए पिछली प्रतिबद्धताओं पर स्पष्टता और प्रगति अत्यंत महत्वपूर्ण है।

न्यूजीलैंड ने इन सोच को स्वीकार किया और प्रक्रिया को रचनात्मक बनाए रखने और मौजूदा चुनौतियों के बावजूद डब्ल्यूटीओ के कामकाज को बरकरार रखने के लिए सदस्य देशों की अधिक भागीदारी का का आह्वान किया। मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (एमसी-14) के दौरान मंत्रिस्तरीय द्विपक्षीय बैठक से पहले वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने अपने न्यूजीलैंड समकक्ष व्यापार और आर्थिक मामलों के उप सचिव श्री वैंगेलिस विटालिस के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

 

Tags: Piyush Goyal , Todd Michael McClay , Yaounde , Cameroon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD