Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टीडीपी तेलुगू लोगों की आकांक्षाओं का सच्चा प्रतिबिंब : एन चंद्रबाबू नायडू

N Chandrababu Naidu, Amravati
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अमरावती , 29 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 16:36 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि टीडीपी तेलुगु लोगों की आकांक्षाओं का सच्चा प्रतिबिंब है और यह पार्टी हमेशा जनता के हितों के लिए काम करती रही है। रविवार को स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने 'टीडीपी परिवार' के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना महान नेता एनटी रामाराव (एनटीआर) ने की थी और यह पार्टी पीढ़ियों से तेलुगु लोगों की उम्मीदों को आगे बढ़ा रही है। सीएम नायडू ने कहा कि पार्टी आज भी एनटीआर के उस सिद्धांत पर मजबूती से चल रही है, जिसमें गरीबों को भोजन, कपड़ा और मकान देने पर जोर दिया गया था।

उन्होंने कहा, "टीडीपी अपने कार्यकर्ताओं की पार्टी है और स्थापना दिवस हमारे लिए परिवार के त्योहार जैसा है।" वहीं, पार्टी के महासचिव और आंध्र प्रदेश के मानव संसाधन विकास व आईटी मंत्री नारा लोकेश ने भी इस मौके पर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि टीडीपी का जन्म तेलुगु लोगों के आत्मसम्मान और उनके उत्थान के लिए हुआ था।

नारा लोकेश ने कहा कि महान अभिनेता और वैश्विक पहचान रखने वाले एनटी रामाराव से प्रेरित होकर पार्टी ने हमेशा गरीबों और कमजोर वर्गों का साथ दिया। उन्होंने कहा कि टीडीपी के आने के बाद ही समाज के दबे-कुचले और पिछड़े वर्गों को राजनीतिक और सामाजिक पहचान मिली। उन्होंने दावा किया कि देश में कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करने वाली पार्टी भी टीडीपी ही है।

पार्टी का लक्ष्य तेलुगु लोगों को दुनिया में नंबर वन बनाना है और इसी दिशा में टीडीपी लगातार आगे बढ़ रही है। बता दें कि 29 मार्च 1982 को एनटी रामाराव ने 'तेलुगु आत्मसम्मान' के नारे के साथ टीडीपी की स्थापना की थी। पार्टी ने गठन के मात्र 9 महीने के भीतर सत्ता हासिल करके एक रिकॉर्ड बनाया था। जनवरी 1996 में एनटीआर का निधन हो गया था।

इसके कुछ समय पहले ही चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। बाद में 1999 में सीएम नायडू के नेतृत्व में टीडीपी फिर सत्ता में आई और 2004 तक सरकार चलाई। आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद भी टीडीपी ने राज्य में पहली सरकार बनाई। हालांकि 2019 में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने सत्ता हासिल कर ली थी। वहीं, 2024 के विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने एनडीए गठबंधन के तहत शानदार वापसी की और चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर मुख्यमंत्री बने।

 

Tags: N Chandrababu Naidu , Amravati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD