Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भगवंत मान सरकार ‘बेअदबी’ पर सख्त कानून बनाएगी, बैसाखी के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र

हम 13 अप्रैल को ‘बेअदबी’ कानून में संशोधन करेंगे; श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सज़ा होगी: भगवंत सिंह मान

Bhagwant Mann, AAP Punjab, Chief Minister Of Punjab, Fatehgarh Sahib
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

फतेहगढ़ साहिब , 28 Mar 2026

Last updated on: Mar 29, 2026, 11:21 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां पिछली ‘बेअदबी’ की घटनाओं को लेकर सुखबीर सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार कानूनों को सख्त बनाकर और कड़ी सज़ाएं लागू करके इस संबंध में न्याय सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है। 

फतेहगढ़ साहिब में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल बड़े-बड़े दावे करते हैं कि सब कुछ उन्हीं का बनाया हुआ है, लेकिन वे कोटकपूरा, बहिबल कलां और अन्य स्थानों पर आंखें मूंद लेते हैं, जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी हुई थी और निर्दोष लोगों की जान गई थी, जो सब कुछ अकालियों के कार्यकाल के दौरान हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि अकाली शायद इन ‘बेअदबी’ की घटनाओं को भूल गए हैं और मानते हैं कि लोग भी सब कुछ भूल जाएंगे, लेकिन लोग कुछ भी भूलने वाले नहीं हैं कि इन घटनाओं में उनका ही परिवार शामिल था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम सब कुछ ठीक करेंगे और इस संबंध में कानून को सख्त बनाने के लिए हम उच्च स्तरीय कानूनी विशेषज्ञों से सलाह ले रहे हैं।

बैसाखी के मौके पर हम जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट, 2008 में संशोधन करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में विधानसभा का विशेष सत्र बुला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि बेअदबी करने वाले किसी भी व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सज़ा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए न्यूनतम 10 साल और अधिकतम उम्रकैद तक की सज़ा का प्रावधान किया जाएगा।

इससे कोई भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अनादर करने की हिम्मत नहीं करेगा। हम संत समाज से भी सलाह-मशविरा कर रहे हैं। यह कुछ ऐसा है जो सिर्फ हम ही कर सकते हैं और कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को अब किसी और सरकार से कोई उम्मीद नहीं रखते।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP Punjab , Chief Minister Of Punjab , Fatehgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD